Naxal Encounter: चतरा के पचफेरा जंगल में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, सुरक्षा बलों ने माओवादी कैंप को किया ध्वस्त

चतरा जिला के पलामू से सटे कुंदा थाना क्षेत्र में मुठभेड़ हुई है. CRPF और COBRA के जवान सर्च ऑपरेशन के लिए कुंदा के जोबिया गांव के जंगल में गये थे. इसी दौरान नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी. सुरक्षा बलों के जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की. समाचार लिखे जाने तक भीषण मुठभेड़ जारी थी.

Naxal Encounter: चतरा-पलामू की सीमा पर स्थित कुंदा थाना क्षेत्र के कुटील के पचफेरा जंगल में सोमवार सुबह सुरक्षा बलों व नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गयी. सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच हुई मुठभेड़ में रुक-रुककर फायरिंग होती रही. मुठभेड़ के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया. सर्च ऑपरेशन के दौरान 6 स्लीपिंग बैग, 10 तिरपाल, भारी मात्रा में दवाईयां व इंजेक्शन, पिट्ठू बैग, रेडियो व दैनिक उपयोग के सामान बरामद हुए.

जंगल में जमा हुए थे 20-25 नक्सली

चतरा जिले के एसपी राकेश रंजन ने बताया कि सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के सैक सदस्य गौतम पासवान, रिजनल कमांडर नवीन यादव व जोनल कमांडर मनोहर गंझू (10 लाख के इनामी नक्सली) किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए कुंदा व लावालौंग के जंगली क्षेत्र में 20 से 25 नक्सली एकत्रित हुए हैं. सूचना पर एक टीम का गठन किया गया.

चतरा जिला पुलिस, CRPF और कोबरा के जवानों ने चलाया ऑपरेशन

एसपी ने बताया कि टीम में चतरा पुलिस, कोबरा 203, सीआरपीएफ 190/22 के जवान और अधिकारी शामिल थे. अभियान दल जैसे ही मरगडाहा जंगल पहुंचे, पुलिस को अपनी ओर आते देख नक्सली पुलिस पर फायरिंग करने लगे. पुलिस बल ने भी जवाबी कार्रवाई की. सुरक्षा बलों को भारी पड़ता देख भाकपा माओवादी जंगलों में भाग गये.

Also Read: Police Naxal Encounter: झारखंड के चतरा में पुलिस व टीएसपीसी उग्रवादियों के बीच मुठभेड़, कई सामान बरामद
माओवादियों से बोले एसपी- ‘नयी दिशा’ का लाभ उठायें, सरेंडर करें

इसके बाद सुरक्षा बलों ने जंगल में मौजूद माओवादी कैंप को ध्वस्त कर दिया. कैंप से कई सामान बरामद किये गये हैं. एसपी ने नक्सलियों से कहा है कि वे जल्द से जल्द सरेंडर कर दें. सरेंडर नहीं किया, तो पुलिस उन्हें अपनी गोली का शिकार बनायेगी. बेहतर है कि वे आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति ‘नयी दिशा’ का लाभ उठायें और बेहतर शहरी की जिंदगी जीना शुरू करें.

नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन में शामिल थे ये लोग

टीम में 203 कोबरा बटालियन के सहायक समादेष्टा संतोष कुमार, शिरल निखिल, सीआरपीएफ 190 बटालियन के सहायक समादेष्टा चौधरी कलीमउल्लाह, 22 बटालियन के दुर्गेश कुमार, लावालौंग थाना के एसआई रोहित साव, प्रतापपुर के नितायचंद्र साहा व सिमरिया के शशिकांत साहू शामिल थे.

Also Read: झारखंड में लातेहार के बाद चतरा में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, CRPF जवान घायल, हेलीकॉप्टर से भेजा गया रांची
मुठभेड़ के बाद इलाके के लोगों में दहशत

पुलिस व नक्सलियों द्वारा की गयी गोलीबारी से क्षेत्र के लोग दहशत में हैं. गोली चलने की आवाज सुनकर कुंदा थाना कुटील, जोबिया, एकता, गारो, दुर्गी गांव के लोग घरों में दुबक गये. गोली चलने तक घरों में ही दुबके रहे. डर से कुंदा में लगने वाले साप्ताहिक हाट में भी लोग नहीं पहुंचे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >