Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live: सावन का आखिरी सोमवार आज, शुभ संयोग में करें महादेव की पूजा

Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live: सावन मास का आज आखिरी सोमवार है. आज ही प्रदोष व्रत भी है. इस दिन सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का संयोग है. आज पांच शुभ संयोग बन रहे है. सावन मास का अंतिम सोमवर और प्रदोष व्रत के दिन आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्ध योग और रवि योग का शुभ संयोग है. प्रदोष शिव पूजा सौभाग्य योग में होगी. त्रयोदशी तिथि में देवों के देव महादेव की पूजा सूर्यास्त के बाद करने का विधान है. इसलिए रुद्राभिषेक के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम है.

Live Updates
8:29 PM. 28 Aug 23 2:59 PM. 28 Aug

Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live: धन लाभ के लिए करें ये उपाय

अगर अपार धनलाभ चाहिए तो शिवजी का पंचामृत से अभिषेक करें. इसके बाद उनको जल धारा अर्पित करें. ‘ॐ नमः शम्भवाय’ की 11 माला जाप करें.

8:29 PM. 28 Aug 23 2:59 PM. 28 Aug

Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live:  मृत्युतुल्य कष्ट से बचने के लिए आज जलाभिषेक करें

आज सावन सोमवार के साथ सोम प्रदोष व्रत भी है. आज मृत्युतुल्य कष्ट से बचने के लिए, शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए शिवलिंग पर पहले 108 बेलपत्र चढाएं. इसके बाद जल धारा अर्पित करें. “ॐ जूं सः माम पालय पालय ” का 11 माला जाप करें.

8:29 PM. 28 Aug 23 2:59 PM. 28 Aug

Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live: आज शुभ योग में जरुर करें ये उपाय

संपूर्ण कामनाओं की सिद्धि के लिए शिवजी को जल की धारा अर्पित करें. जल अगर अपने घर से भरकर ले जाएं तो उत्तम होगा. “नमः शिवाय” की 11 माला का जाप करें.

8:29 PM. 28 Aug 23 2:59 PM. 28 Aug

Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live:  28 अगस्त 2023 का पंचांग

आज की तिथि – श्रावण शुक्ल द्वादशी

आज का करण – बव

आज का नक्षत्र – उत्तराषाढ़ा

आज का योग – आयुष्मान

आज का पक्ष – शुक्ल

आज का वार – सोमवार

आज का दिशाशूल -पूर्व

8:29 PM. 28 Aug 23 2:59 PM. 28 Aug

Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live: शुभ संयोग में शिव भक्त कर रहे हैं महादेव की पूजा

आज सावन का आखिरी सोमवार है. आज सावन सोमवार पर प्रदोष व्रत के साथ आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सिद्धि योग और रवि योग समेत पांच शुभ संयोग बन रहे हैं. इस शुभ संयोग में सावन सोमवार व्रत का महत्व कहीं अधिक बढ़ गया है.

8:29 PM. 28 Aug 23 2:59 PM. 28 Aug

Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live: सावन मास का आंठवा और आखिरी सोमवार आज

सावन मास का 8वां और आखिरी सोमवार व्रत आज है. आज खास संयोग बन रहे हैं. सावन के आखिरी सोमवार पर सावन पुत्रदा एकादशी व्रत का पारण होगा. इसके साथ ही इसी दिन सोम प्रदोष व्रत का संयोग भी बन रहा है.

Shiv Aarti:’ॐ जय शिव ओंकारा’… इस आरती से करें देवों के देव महादेव को प्रसन्न, यहां से पढ़ें पूरी आरती

मुख्य बातें

Sawan Last Somwar Vrat 2023 Live: सावन मास का आज आखिरी सोमवार है. आज ही प्रदोष व्रत भी है. इस दिन सावन सोमवार और प्रदोष व्रत का संयोग है. आज पांच शुभ संयोग बन रहे है. सावन मास का अंतिम सोमवर और प्रदोष व्रत के दिन आयुष्मान योग, सौभाग्य योग, सर्वार्थ सिद्ध योग और रवि योग का शुभ संयोग है. प्रदोष शिव पूजा सौभाग्य योग में होगी. त्रयोदशी तिथि में देवों के देव महादेव की पूजा सूर्यास्त के बाद करने का विधान है. इसलिए रुद्राभिषेक के लिए यह दिन बहुत ही उत्तम है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में धर्म अध्यात्म एवं राशिफल डेस्क पर कार्यरत हैं. ज्योतिष शास्त्र, व्रत त्योहार, राशिफल के आलावा राजनीति, अपराध और पॉजिटिव खबरों को लिखने में रुचि हैं.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >