Satyaprem Ki Katha Box Office Collection: 100 करोड़ के क्लब में पहुंची कार्तिक आर्यन की फिल्म, 72 हूरें फ्लॉप

कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर सत्यप्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. 29 जून को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई है. वहीं 72 हूरें फ्लॉप हो गई है.

बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन और कियारा आडवाणी स्टारर सत्यप्रेम की कथा ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. समीर विदवान की फिल्म, अपनी लेटेस्ट कमाई के साथ खुद को ब्लॉकबस्टर के रूप में स्थापित करने में कामयाब रही है. वहीं 72 हूरें का बॉक्स ऑफिस पर बुरा हाल है. फिल्म देखने में कोई भी ऑडियंस दिलचस्पी नहीं दिखा रही है. अगर कुछ दिन तक ऐसा ही चलता रहा तो ये मूवी फ्लॉप हो जाएगी.

100 करोड़ के क्लब में शामिल हुई सत्यप्रेम की कथा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला और नमः पिक्चर्स की सत्यप्रेम की कथा ने रविवार को 2 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिससे इसकी भारत में बॉक्स ऑफिस पर कुल कमाई 68.06 करोड़ रुपये हो गई. फिल्म का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अब 100 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है.

फिल्म ने किस दिन की कितनी कमाई

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 9.25 करोड़ रुपये के कलेक्शन के साथ शुरुआत की, शुक्रवार को मामूली गिरावट के साथ, दूसरे दिन फिल्म ने 7 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया, जिसके बाद तीसरे दिन शनिवार को भी 10.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ. चौथे दिन रविवार को 12.15 करोड़ रुपये के साथ इसके कलेक्शन में बढ़ोतरी जारी रही. 12 दिनों में कुल 68.06 करोड़ रुपये की कमाई हुई.

Also Read: OMG 2 से पकंज त्रिपाठी की ओर से रिप्लेस किये जाने पर परेश रावल ने तोड़ी चुप्पी, कहा- मुझे फिल्म की…
72 हूरें का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक संजय पूरन सिंह की 72 हुरें 7 जुलाई को रिलीज़ हुई थी. फिल्म दर्शकों को प्रभावित करने में विफल रही और बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह असफल रही. फिल्म सोमवार को 50 लाख रुपये का आंकड़ा भी नहीं छू सकी. शुरुआती अनुमानों के अनुसार, चौथे दिन 72 हुरें ने केवल 25 लाख रुपये कमाए और दर्शकों को आकर्षित करने के लिए संघर्ष किया. पहले दिन, 72 हुरें ने 0.35 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. दूसरे दिन 0.45 करोड़ रुपये और तीसरे दिन केवल 0.47 करोड़ कमाये थे. फिल्म को हिंदी बेल्ट में कुल मिलाकर 11.60% की ऑक्यूपेंसी मिली. 72 हूरें की कुल कमाई 1.26 करोड़ रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >