7 हजार से कम कीमत में यह कंपनी लायी धाकड़ स्मार्टफोन, फीचर्स जानकर खुश हो जाएंगे

Tecno ने नये फोन में एक डायनैमिक पोर्ट सॉफ्टवेयर फीचर भी जोड़ा है, जो सेल्फी कैमरा कटआउट के आसपास सूचनाएं प्रदर्शित करता है. किफायती स्मार्टफोन में 6.56 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है.

Tecno Spark Go (2024) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च कर दिया गया है. यह कंपनी की किफायती Spark सीरीज का लेटेस्ट फोन है. फोन में 90Hz के रिफ्रेश रेट के साथ दमदार बैटरी ऑफर की जा रही है. इसमें एक नया सॉफ्टवेयर फीचर भी है, जिसे डायनैमिक पोर्ट कहा जाता है. यह फ्रंट स्क्रीन कैमरा कटआउट पर अलर्ट और अन्य सूचनाएं प्रदर्शित करता है. Tecno Spark Go (2024) को दो अलग-अलग कलर वेरिएंट्स- Gravity Black और Mystery White में लॉन्च किया गया है. फोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है. आइए जानते हैं Tecno Spark Go 2024 की कीमत और फीचर्स की डीटेल्स-

Tecno Spark Go (2024) Specifications

Tecno Spark Go (2024) एक ऑक्टा-कोर Unisoc T606 SoC द्वारा संचालित है, जो 8GB तक रैम के साथ जुड़ा हुआ है. किफायती स्मार्टफोन में 6.56 इंच की HD+ IPS डिस्प्ले दी गई है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आती है. यह डिस्प्ले पांडा स्क्रीन प्रोटेक्शन के साथ आता है, जो आंखों को थकान से बचाने में मदद करता है. Tecno ने नये फोन में एक डायनैमिक पोर्ट सॉफ्टवेयर फीचर भी जोड़ा है, जो सेल्फी कैमरा कटआउट के आसपास सूचनाएं प्रदर्शित करता है. यह फीचर यूजर्स को अपने फोन डिस्प्ले का अधिकतम लाभ उठाने में मदद कर सकता है.

Also Read: 6299 रुपये में आया यह अमेजिंग स्मार्टफोन, 6.6-इंच 90Hz डिस्प्ले के साथ मिलेंगी ये खूबियां

Tecno Spark Go (2024) Camera and Battery

Tecno Spark Go (2024) में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें प्राइमरी सेंसर 13-मेगापिक्सल का और एक AI लेंस मिलता है. फ्रंट में 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है. हैंडसेट में बायोमेट्रिक अनलॉकिंग के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है. Tecno ने नये स्पार्क गो (2024) में 5,000mAh की बैटरी दी है. यह बैटरी एक बार चार्ज होकर पूरे दिन तक चल सकती है. Tecno Spark Go (2024) में DTS साउंड तकनीक के साथ ड्यूल स्टीरियो स्पीकर मिलते हैं, जो यूजर्स को बेहतर ऑडियो एक्सपीरिएंस देंगे.

Tecno Spark Go (2024) Price in India

Tecno Spark Go (2024) की भारत में कीमत घोषित कर दी गई है. फोन के बेस वेरिएंट 3GB रैम + 64GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 6,699 रुपये है. टेक्नो के इस हैंडसेट के 8GB RAM + 64GB स्टोरेज और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज मॉडल की कीमत का खुलासा होना अभी बाकी है. फोन की सेल अमेजन और अन्य रिटेल स्टोर से हो रही है.

Also Read: भारत में लॉन्च हुआ Redmi 13C स्मार्टफोन, कीमत 10,999 रुपये से शुरू, पाएं स्पेसिफिकेशंस की जानकारी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >