Hera Pheri 3 में विलेन का किरदार निभाएगा ये सुपरहिट एक्टर, कहानी में आएगा मजेदार ट्विस्ट, जानें लेटेस्ट अपडेट

हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल राजू, श्याम और बाबूराव गणपतराव आप्टे के रोल में दिखेंगे. हालांकि पहले ऐसी चर्चा थी कि इसमें कार्तिक आर्यन, अक्षय की जगह लेंगे. लेकिन जब ये क्लियर हो गया कि वो इसका हिस्सा नहीं होंगे.

Hera Pheri 3 Villain Role: फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ (Hera Pheri 3) की शूटिंग शुरू हो गई है. अक्षय कुमार (Akshay Kumar), सुनील शेट्टी (Suniel Shetty) और परेश रावल (Suniel Shetty) मूवी में एक बार फिर से साथ में दिखेंगे. दर्शकों को हंसाने-गुदगुदाने के लिए ये जोड़ी तैयार है. अब लेटेस्ट अपडेट आया है कि इसमें संजय दत्त (Sanjay Dutt) की एंट्री हो गई है. इसके मुताबिक वो इसमें विलेन के रोल में दिखेंगे.

हेरा फेरी 3 में होंगे संजय दत्त 

हेरा फेरी 3 में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल राजू, श्याम और बाबूराव गणपतराव आप्टे के रोल में दिखेंगे. हालांकि पहले ऐसी चर्चा थी कि इसमें कार्तिक आर्यन, अक्षय की जगह लेंगे. लेकिन जब ये क्लियर हो गया कि वो इसका हिस्सा नहीं होंगे. बॉलीवुड हंगामा के लेटेस्ट रिपोर्ट की मानें तो संजय दत्त इसमें विलेन के रोल में दिखेंगे. रिपोर्ट में आगे कहा गया है कि उनका चरित्र अंधा और अजीब होगा जो हेरा फेरी के पागलपन को बढ़ा देगा.

शूटिंग हो गई है शुरू

मीडिया रिपोर्ट्स की बात करें तो कहा जा रहा है कि इसमें अरशद वारसी भी नजर आ सकते है. हालांकि इसपर कुछ कंफर्म नहीं बताया गया है. वहीं, कुछ दिन पहले हेरा फेरा 3 के सेट से तसवीर लीक हुई थी. इसमें अक्षय कुमार एक फ्लोरल शर्ट और लाल पैंट में, परेश रावल धोती और सफेद कुर्ते में और सुनील शेट्टी हरे रंग की शर्ट और काली पैंट पहने दिखे थे.

Also Read: Selfiee Box Office Collection Day 2: दूसरे दिन ‘सेल्फी’ की बढ़ी कमाई, अक्षय कुमार की फिल्म से बढ़ी उम्मीदें
हेरा फेरी का नाम बदलेगा?

बॉलीवुड हंगामा के एक करीबी सूत्र के अनुसार, आने वाली हेरा फेरी फिल्म को हेरा फेरी 3 नहीं कहा जाएगा. इसके बजाय, निर्माताओं ने फिल्म का नाम हेरा फेरी 4 रखने का फैसला किया है. निर्माताओं को लगता है कि यह कहानी को सही ठहराती है और दर्शक इसके पीछे के कारण को समझेंगे. हेरा फेरी 4 अभी फ्लोर पर नहीं गया है. कल, अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल ने एक प्रोमो के लिए शूटिंग की, जिसमें घोषणा की गई कि ब्लॉकबस्टर कॉमेडी फ्रैंचाइजी का तीसरा भाग आधिकारिक तौर पर शुरू हो गया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >