Sania Mirza: तलाक मुश्किल है...क्या पति शोएब मलिक से अलग हो रही हैं सानिया मिर्जा

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी हमेशा से चर्चा में रही है. दोनों खिलाड़ियों की शादी 2010 में हुई थी. 2018 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को एक बेटा हुआ, जिसका नाम दोनों ने इजहान रखा.

भारतीय टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के बीच तलाक की खबरें पिछले एक साल से सोशल मीडिया में चल रही हैं. पिछले कुछ समय से दोनों को एक साथ देखा भी नहीं गया है. हालांकि सोशल मीडिया में सानिया और शोएब अब भी एक-दूसरे को फॉलो कर रहे हैं, लेकिन पिछले एक साल से दोनों की एक साथ तस्वीरें सामने नहीं आई हैं. जिसके बाद फैन्स को अफवाहों पर यकीन होने लगा है. इस बीच सोनिया मिर्जा ने जो इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर किया है, उसे देखने के बाद फैन्स को तलाक की खबरों पर यकीन होने लगा है.

सानिया मिर्जा की इंस्टा स्टोरी में क्या है खास

दरअसल टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसे देखने के बाद सोशल मीडिया में आग लग गई. जिसके बाद शोएब और सानिया के बीच तलाक की खबरें तेजी से वायरल होने लगी. सानिया ने जो स्टोरी शेयर की है, उसमें उन्होंने लिखा, शादी मुश्किल है, तलाक मुश्किल है, मोटापा मुश्किल है. सानिया ने आगे लिखा, फिट रहना मुश्किल है, कर्ज लेना मुश्किल है और हाथ रोक कर खर्च करना मुश्किल है. जिंदगी कभी भी आसान नहीं होगी. यह हमेशा मुश्किल होगी. हालांकि हम अपनी मुश्किलें खुद चुनते हैं. समझदारी से इसका चुनाव करें.

सानिया मिर्जा की इंस्टा स्टोरी वायरल

सानिया मिर्जा ने जो इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर की है, वह तेजी से वायरल हो रहा है. सानिया ने तलाक को लेकर जो लिखा, उसे देखकर फैन्स को लगने लगा है कि टेनिस स्टार ने इशारों-इशारों में तलाक की खबर पर मुहर लगा दी है. सोशल मीडिया पर लगातार सानिया मिर्जा के इंस्टा स्टोरी के स्क्रीनशॉट शेयर किए जा रहे हैं.

Also Read: सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति शोएब मलिक के सभी फोटो किए डिलीट, क्या हो गया तलाक?

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी चर्चा में

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक की शादी हमेशा से चर्चा में रही है. दोनों खिलाड़ियों की शादी 2010 में हुई थी. 2018 में सानिया मिर्जा और शोएब मलिक को एक बेटा हुआ, जिसका नाम दोनों ने इजहान रखा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >