सानिया मिर्जा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पति शोएब मलिक के सभी फोटो किए डिलीट, क्या हो गया तलाक?

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की खबर काफी दिनों से सुर्खियों में है. लेकिन अब तक इस पर दोनों स्टार को कोई भी आधिकारिक बयान नहीं आया है. अब एक नई बात पता चली है कि सानिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शोएब की सभी तस्वीरें हटा दी हैं.

भारत की पूर्व स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक के तलाक की अफवाह काफी समय से उड़ रही है. अब तक इसपर दोनों में से किसी ने आधिकारिक रूप से कुछ भी नहीं कहा है. अब फिर से इस जोड़ी से जुड़ी बातें मीडिया में सुर्खियां बटोर रही हैं. एक ताजा घटनाक्रम के बाद मीडियो हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि दोनों अब हमेशा के लिए अलग हो गए हैं. सानिया सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय रहती हैं और समय-समय पर अपनी तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहती हैं. उन्होंने हाल ही में इंस्टा से अपने पति शोएब की सभी तस्वीरें हटा दी हैं. इसके बाद इस बात को और बल मिला कि दोनों अलग हो गए हैं.

https://www.instagram.com/p/C12FxKaPaK2/?utm_source=ig_embed&ig_rid=8d0cbeae-131b-43c0-84d0-c8827cd3a831

शोएब मलिक ने भी अपने इंस्टा बायो में किया बदलाव

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक के तलाक की अफवाहें काफी समय से सुर्खियां बटोर रही हैं. इस नए मामले से अब तलाक की पुष्टि होती प्रतीत हो रही है. हालांकि दोनों में से किसी ने भी इस पर आधिकारिक बयान नहीं दिया है. दूसरी ओर, शोएब मलिक ने अपने इंस्टाग्राम बायो से सानिया मिर्जा से शादीशुदा होने का जिक्र हटा दिया है. इससे पहले उन्होंने अपने बायो में अपनी पत्नी को एक सुपरवुमन और खुद को उनका पति बताया था.

Also Read: क्या सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का हो गया है तलाक? सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अटकलें तेज

सानिया और शोएब का है एक बेटा, नाम है इजहान

सानिया मिर्जा और शोएब मलिक का एक बच्चा है. भारतीय पूर्व बैडमिंटन खिलाड़ी अक्सर अपने प्यारे बेटे के साथ अपनी तस्वीरें पोस्ट करती रहती हैं. इससे पता चलता है कि वह उनकी सबसे बड़ी ताकत है और वह उसे खूब प्यार करती हैं. इजहान का जन्म 2018 में हुआ था और वह अपने माता-पिता दोनों की आंखों का तारा है. सानिया के इंस्टा पर कई तस्वीरें थीं जिसमें इजहान के साथ शोएब भी नजर आए थे.

इस लड़की से शोएब के संबंध होने की है खबर

ऐसी भी अटकलें हैं कि शोएब पाकिस्तानी अभिनेत्री आयशा उमर के साथ गुपचुप तरीके से डेटिंग कर रहे थे. इसी को उनकी पत्नी सानिया के साथ रिश्ते खराब होने के लिए जिम्मेदार माना जा रहा है. हालांकि, आयशा से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने उन अफवाहों को खारिज कर दिया. उन्होंने कहा कि वह कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के साथ रिश्ते नहीं रखेंगी. हालांकि उन्होंने माना कि वे उनके पारिवारिक मित्र हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >