Animal: संदीप रेड्डी वांगा ने जावेद अख्तर की बातों का उड़ाया मजाक, बोले- बेटे की सीरीज मिर्जापुर में…

Animal Controversy: रणबीर कपूर अभिनीत संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म एनिमल ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया. फिल्म भले ही ब्लॉकबस्टर रही, लेकिन आलोचना से अछूती नहीं रही. गीतकार जावेद अख्तर ने तो ऐसी फिल्मों की सफलता को खतरनाक बताया था. अब इसपर संदीप ने जवाब दिया है.

एनिमल ने भले ही खूब तारीफ बटोरीं है, लेकिन इसकी खूब आलोचना भी हुई. फिल्म की सफलता को गीतकार जावेद अख्तर ने खतरनाक बताया था. अब इसपर संदीप रेड्डी वांगा ने उन्हें जवाब दिया है.

संदीप रेड्डी वांगा ने सिद्धार्थ कन्नन के साथ बातचीत के दौरान संदीप ने कहा कि यह स्पष्ट है कि उन्होंने फिल्म नहीं देखी है. कमेंट पूरी फिल्म देखने की कमी का सुझाव देती है. जब कोई काम देखे बिना आलोचना करता है, तो यह निराशाजनक होता है.

संदीप रेड्डी वांगा ने कहा, “जब वह मिर्जापुर का निर्माण कर रहे थे तो उन्होंने यही बात फरहान अख्तर को क्यों नहीं बताई? दुनिया भर के गली मिर्जापुर एक शो में है और मैंने पूरा शो नहीं देखा है.

संदीप रेड्डी ने आगे कहा, जब द शो का तेलुगु में अनुवाद किया गया था, अगर आप उसे देखेंगे तो आपको उल्टी आ जाएगी. वह अपने बेटे के काम को क्यों चेक नहीं कर रहे हैं?”

एक अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में अपने भाषण के दौरान जावेद अख्तर ने एनिमल का जिक्र किए बिना कहा था कि, “अगर कोई फिल्म जिसमें एक आदमी एक औरत से कहे ‘तू मेरे जूते चाट’, अगर एक आदमी कहे ‘इस औरत को थप्पड़ मार देने में क्या खराब है?’ वो पिक्चर सुपरहिट हो तो बड़ी खतरनाक बात है.

संदीप रेड्डी वांगा अपनी दूसरी और अपने करियर की तीसरी हिंदी फिल्म के साथ, एक ऐसी फिल्म बनाने में कामयाब रहे जो अब सभी समय की टॉप 5 सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक है.

अगर आपने अबतक एनिमल सिनेमाघरों में नहीं देखी है तो आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. ये फिल्म अब नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है.

एनिमल ने दुनिया भर में 900 करोड़ से अधिक का कलेक्शन किया है. दर्शकों को फिल्म के सीक्वल एनिमल पार्क का इंतजार है. हाल ही में रणबीर कपूर ने बताया है कि ये उससे भी बड़ा और भयानक है.

एनिमल में रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल, रश्मिका मंदाना, तृप्ति डिमरी, अनिल कपूर और शक्ति कपूर मुख्य भूमिका में नजर आए थे.

Also Read: Animal Park में होगी कबीर सिंह की एंट्री? शाहिद कपूर ने तोड़ी चुप्पी, कहा- अगर ऐसा कुछ होता है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >