Salman Khan Radhe Movie Review Updates : सलमान खान की फिल्म 'राधे' रिलीज, सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन

Salman Khan news, Radhe Movie Review LIVE Updates from Zee 5: सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe Your Most Wanted Bhai) ने आखिरकार ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक दे दी है. बीते साल ईद पर यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. इस फ़िल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं. जो सलमान को इससे पहले फ़िल्म वांटेड और दबंग 3 में निर्देशित कर चुके हैं. फ़िल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी की जोड़ी बनी है. फ़िल्म में रणदीप हुड्डा,जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी की भी अहम भूमिका है. फिल्म से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें...

Live Updates
9:05 PM. 13 May 21 9:05 PM. 13 May

राधे को मिला फैंस का प्यार

7:19 PM. 13 May 21 7:19 PM. 13 May

राधे में वीजे एंडी

5:37 PM. 13 May 21 5:37 PM. 13 May

राधे वाली ईदी

5:37 PM. 13 May 21 5:37 PM. 13 May

फैंस कर रहे जमकर तारीफ

5:37 PM. 13 May 21 5:37 PM. 13 May

कैसी है फिल्म?

आखिर में सलमान खान की यह एक और कमज़ोर फ़िल्म है. सलमान खान की चित परिचित मसाला फिल्मों की तरह कॉमेडी,ड्रामा,पंचेस वाले डायलॉग और एक्शन तो है लेकिन इमोशन नहीं है जिससे इस फ़िल्म को देखते हुए कोई कनेक्शन नहीं बन पाता है. बस यही लगता है कि फ़िल्म कब खत्म होगी. सलमान और टीम कितना भी इस बात को नकारे कि यह फ़िल्म वांटेड से प्रेरित नहीं है लेकिन सलमान का लुक और अंदाज़ पूरी तरह से वांटेड वाला ही है साथ ही दिशा पाटनी का ट्रैक भी आएशा टाकिया की याद दिलाता है. सलमान की मसाला फिल्मों में यूं भी कहानी कभी ज़्यादा महत्वपूर्ण नहीं होती है लेकिन मनोरजंन खूब होता है लेकिन इस बार मनोरजंन भी गायब है. सलमान खान को देखने भर से अगर आप एंटरटेन हो सकते हैं तो ही यह फ़िल्म देख सकते हैं वरना और कुछ भी ऐसा इस फ़िल्म में नहीं है जो आपको एंटरटेन कर सकें.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

फैंस ट्विटर पर दे रहे ऐसे रिव्यू

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

फ़िल्म का क्लाइमेक्स

फ़िल्म की कहानी की तरह क्लाइमेक्स भी बहुत ही ज़्यादा कमज़ोर है. सलमान जिस तरह से कार से हेलीकॉप्टर में जम्प करते हैं. वो बचकाना सा लगता है. साउथ की कई फिल्मों में वैसे स्टंट आम हैं. घिसे पिटे एक्शन के बाद राधे,राणा का खात्मा कर देता है और शुक्र है कि फ़िल्म भी खत्म हो जाती है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

राणा की तलाश में राधे

फ़िल्म के खत्म होने को अब आधे घंटे ही बचे हैं तो कहानी को थोड़ा सीरियस ट्रैक पर फिर से ले जाना होगा. राधे अब स्टूडेंट्स और टेक्नोलॉजी की मदद से राणा को ढूंढने का मिशन शुरू करता है. राणा फिर राधे के चंगुल से भागने में कामयाब हो गया है. राधे राणा को ढूंढ रहा है और उसे यकीन है कि स्वच्छ अभियान के तहत कल मुम्बई इन सबसे मुक्त हो जाएगी. आखिरकार फ़िल्म को क्लाइमेक्स पर लाकर खत्म भी करना है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

सीटी मार गाना 

हीरोइन किडनैप हुई है तो हीरो बचाएगा ही. राधे ने दिया को बचा लिया लेकिन एक बार फिर राणा भागने में कामयाब हो गया है. इसके बाद हिंदी मसाला फिल्मों में सेलिब्रेशन का ट्रैक बनता है तो सीटी मार गाना आ गया.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

दिशा पाटनी को राणा ने किया किडनैप

ये ट्विस्ट के साथ साथ कहानी में एक और ट्विस्ट आ गया है. राणा ने दिया ( दिशा पाटनी) को किडनैप कर लिया है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

राणा के अड्डे पर हमला

इंटरवल के बाद राधे राणा के अड्डे पर हमला करता है जिसके बाद बहुत खून खराबा होता है और राधे से मुम्बई पुलिस केस ले लेती हैं और केस करप्ट पुलिस वाले(विश्वजीत)को दे दिया गया है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

आमने- सामने हुए सलमान और रणदीप

आखिरकार एक घंटे पूरे होने के साथ राधे और ड्रग माफिया राणा यानी रणदीप हुड्डा एक दूसरे के सामने आ गए हैं. एक्शन शुरू हो गया. दोनों ही चोटिल हो गए है. लेकिन रणदीप हुड्डा और उनके लोग बच कर निकलने में कामयाब हो गए. घायल राधे जैकेट उतारते हैं और फ़िल्म का इंटरवल हो जाता है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

दिल दे दिया गाना 

ड्रग माफिया का पता लगाने राधे एक क्लब में पहुंच गए हैं. क्लब में गए हैं तो थोड़ा नाच गाना बनता है और फ़िल्म का गाना तुझे दिल दे दिया भी जो बजाना है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

राधे को रणदीप की तलाश

राधे अभी तक ड्रग माफिया रणदीप हुड्डा का पता नहीं लगा पाया है लेकिन वो उसके लिए कहीं से भी परेशान नहीं है. वो ही नहीं पूरी मुम्बई पुलिस चिल मोड में दिख रही है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

फ़िल्म के लगभग एक घंटे पूरे

फ़िल्म के लगभग एक घंटे पूरे होने को है लेकिन ड्रग के मुद्दे की गंभीरता को अब तक फ़िल्म दिखा ही नहीं पायी है. फ़िल्म में कॉमेडी और हल्के फुल्के दृश्यों की ही भरमार है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

ज़ूम ज़ूम गाना फ़िल्म का पहला गाना है

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

और सलमान हुए शर्टलेस

सलमान खान की फ़िल्म है तो शर्टलेस होना भी एक अहम सीन उनकी फिल्म में होता ही है और सलमान खान शर्टलेस हो गए हैं.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

‘एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी….’

वांटेड के डायलॉग एक बार जो मैंने कमिटमेंट कर दी तो फिर मैं फिर अपने आप की भी नहीं सुनता को दोहराते हुए सलमान खान ड्रग्स माफिया के खात्मा करने का फैसला करते हैं लेकिन राधे के सामने अभी चुनौती है कि ड्रग माफिया है कौन. इस गंभीर ट्रैक के साथ साथ सलमान और दिशा का लव ट्रैक भी साथ साथ चल रहा है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

सलमान की लुक की तारीफ कर रहे फैंस 

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

राधे को लेकर सोशल मीडिया पर मिल रहे ऐसे रिएक्शन

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

दिशा संग सलमान का रोमांस

फ़िल्म के अगले सीक्वेंस में आम मुंबइया फ़िल्म की तरह दिशा पाटनी की भी एंट्री हो गयी है और सलमान और उनके लव ट्रैक की शुरुआत टिपिकल बॉलीवुड स्टाइल में हो गयी है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

सलमान की हुई धांसू इंट्री

मुम्बई पुलिस ड्रग्स रैकेट को खत्म करने के लिए स्पेशल ऑफिसर राधे का जिक्र करती है और फ़िल्म के 5 वे मिनट में सुपरहीरो के अंदाज़ में सलमान खान की एंट्री. खूब सारा एक्शन औऱ भारी भरकम डायलॉग साथ में राधे जाने के लिए नहीं भेजने के लिए आया है. तेरे हिस्से की बिरयानी हम सब में बांटकर खाएंगे और बोलेंगे ईद मुबारक.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

रणदीप हुड्डा की फिल्म में इंट्री

फ़िल्म की शुरुआत अभिनेता रणदीप हुड्डा से हुई है. साथ में गौतम गुलाटी भी है. जिन्होंने पूरी मुम्बई को ड्रग्स के गर्त में धकेल दिया है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

इस फिल्म की रीमेक है राधे

फ़िल्म कोरियन फ़िल्म आउटलॉ की रीमेक है. फ़िल्म के टाइटल के शुरुआत में ही इस बात को मेंशन किया गया है.

2:34 PM. 13 May 21 2:34 PM. 13 May

फ़िल्म की शुरुआत से पहले नेशनल एंथम

फ़िल्म की शुरुआत से पहले नेशनल एंथम से हुई. आमतौर पर थिएटर की फिल्मों में ही नज़र आता है ओटीटी प्लेटफार्म में यह देखने को नहीं मिलता है. सलमान की इस फ़िल्म की शुरुआत ओटीटी में भी इसी तरह हुई है.

12:09 PM. 13 May 21 12:09 PM. 13 May

फिल्म में सलमान ने दिशा ने इसे किया है किस

राधे के ट्रेलर में दर्शकों को किसिंग सीन देखने को मिला था. इस पर बात करते हुए सलमान खान ने बताया था किस तरह से ये सीन फिल्माया गया था. उन्होंने एक वीडियो में बताया था कि, ‘इस पिक्चर में एक किस जरूर है. दिशा के साथ नहीं है. टेप पर है किस, टेप पर.’ मतलब भाईजान ने दिशा को नहीं टेप को किस किया है.

12:09 PM. 13 May 21 12:09 PM. 13 May

इस वजह से सलमान खान ने सिनेमा मालिकों से मांगी थी माफी

सलमान खान ने सिनेमा मालिकों से माफी मांगते हुए कहा था, ‘मैं उन सिनेमा मालिकों से माफी मांगता हूं जो इस फिल्म की रिलीज के साथ मुनाफा कमाने की उम्मीद कर रहे थे. हम उम्मीद करते थे कि यह महामारी समाप्त हो जाएगी और हम पूरे देश के सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज कर पाएंगे. लेकिन वैसा नहीं हुआ. हम नहीं जानते कि चीजें कब सामान्य होगी.’ सलमान ने कहा था, उनकी फिल्म राधे का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन जीरो होगा.

11:58 AM. 13 May 21 11:58 AM. 13 May

राधे के सारे सॉन्ग हुए सुपरहिट

फिल्म राधे के सारे सॉन्ग सुपरहिट साबित हुए. ‘सीटी मार’ ‘दिल दे दिया’, जूम- जूम गाने ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा दिया था. वहीं, फिल्म के टाइटल ट्रैक में सलमान का स्वैग देखकर फैंस उनके दीवाने हो गए थे.

11:58 AM. 13 May 21 11:58 AM. 13 May

यहां देख सकते है फिल्म

राधे ईद यानि आज के दिन रिलीज हो रही है. फिल्म 12 बजे ऑनलाइन स्ट्रीम कर दी जाएगी. फिल्म को ज़ी5 पर ‘पे-पर-व्यू’ सर्विस ज़ी प्लेक्स पर देखा जा सकता है. इसके अलावा जीप्लेक्स डीटीएच प्लेटफॉर्म जैसे डिश, डी2एच, टाटा स्काई और एयरटेल डिजिटल टीवी पर भी उपलब्ध है.

11:58 AM. 13 May 21 11:58 AM. 13 May

फिल्म में ये किरदार निभाएंगे मुख्य भूमिका

राधे योर मोस्ट वॉन्टेड भाई में सलमान खान मुख्य भूमिका में दिखेंगे. वहीं, उनके साथ दिशा पटानी, जैकी श्रॉफ और रणदीप हुड्डा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे.

मुख्य बातें

Salman Khan news, Radhe Movie Review LIVE Updates from Zee 5: सलमान खान (Salman Khan) की बहुप्रतीक्षित फ़िल्म राधे योर मोस्ट वांटेड भाई (Radhe Your Most Wanted Bhai) ने आखिरकार ओटीटी प्लेटफार्म पर दस्तक दे दी है. बीते साल ईद पर यह फ़िल्म सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी. इस फ़िल्म के निर्देशक प्रभु देवा हैं. जो सलमान को इससे पहले फ़िल्म वांटेड और दबंग 3 में निर्देशित कर चुके हैं. फ़िल्म में सलमान के साथ दिशा पाटनी की जोड़ी बनी है. फ़िल्म में रणदीप हुड्डा,जैकी श्रॉफ और गौतम गुलाटी की भी अहम भूमिका है. फिल्म से जुड़ी हर अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >