80 साल की हुई सलमान खान की मां सलमा, अर्पिता ने ऐसे लुटाया अपनी मां पर प्यार तो हेलन ने किया डांस, PICS

सलमान खान की मां सलमा खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सामने आई है. तसवीरें सिंगर हर्षदीप कौर ने शेयर की है. फोटोज के साथ उन्होंने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट भी लिखा है, जिसपर यूजर्स रिएक्ट कर रहे है.

बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की मां और दिग्गज पटकथा लेखक-निर्माता सलीम खान की पत्नी सलमा खान (Salma Khan) का 80वां बर्थडे मनाया गया. बर्थडे सेलिब्रेशन की तसवीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फोटोज में सलमा खान, हेलन और अर्पिता खान नजर आ रही है. इन फोटोज पर यूजर्स कमेंट कर रहे है.

सलमा खान का जन्मदिन

सलमान खान की मां सलमा खान के बर्थडे सेलिब्रेशन की फोटोज सिंगर हर्षदीप कौर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. तसवीर देखकर ऐसा लग रहा है कि इसमें खान परिवार के क्लोज फ्रेंड्स और फैमिली ही शामिल हुई थी. तसवीरों के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, प्यारी सलमा खान जी के 80वें जन्मदिन समारोह पर उनके लिए परफॉर्म करते हुए बहुत खास महसूस हुआ!

हर्षदीप कौर ने शेयर की तसवीरें

हर्षदीप कौर ने आगे पोस्ट में लिखा, सबसे प्यारी अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा ने मुझे परिवार का हिस्सा होने का महसूस कराया. साथ ही हेलेन जी से मिलना और उनके प्रसिद्ध गीतों पर उन्हें नचाना सोने पर सुहागा जैसा था. ये पोस्ट तेजी से वायरल हो रहा है. इसपर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, जन्मदिन की बधाई. एक और यूजर ने लिखा, क्या सम्मान है. बधाई हो!

Also Read: सलमान खान ने कर ली सगाई? एक्टर के रिंग पर अटकी फैंस की नजरें, जानिए वायरल हो रही तसवीरों का सच
बिग बॉस 16

सलमान खान इस समय रियलिटी शो बिग बॉस 16 को होस्ट कर रहे हैं. हाल ही में उन्होंने वीकेंड का वार एपिसोड के समय में बदलाव की अनाउंसमेंट की थी. वीकेंड एपिसोड अब कलर्स पर रात 9 बजे प्रसारित होंगे. यह शो कलर्स पर सोमवार से शुक्रवार रात 10 बजे प्रसारित होता है और अब शनिवार और रविवार को रात 9:30 बजे के बजाय रात 9 बजे प्रसारित होगा.

सलमान खान की फिल्म

फिल्मों की बात करें तो सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान को लेकर वो चर्चा में है. इसे फिल्म में पूजा हेगड़े है और ये मूवी ईद 2023 में रिलीज होगी. वहीं, कैटरीना कैफ के साथ वो फिल्म टाइगर 3 में नजर आएंगे. बता दें कि ये फिल्म दिवाली 2023 पर रिलीज होगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >