अब Salman Khan ने शुरू किया Being Haangryy फूड ट्रक, जरूरतमंदों को इससे पहुंचा रहे राशन

Salman Khan ने लोगों की मदद के लिए एक नया तरीका निकाला हैं. सलमान ने Being Haangryy नाम से फूड ट्रक की शुरुआत की है.

अपनी जबरदस्त एक्टिंग से सबके दिलों पर छाने वाले बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) इन दिनों लगातार लोगों की मदद कर रहे है. हाल ही में सलमान ने जरूरतमंदों के लिए बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में राशन भरकर भेजा था. अब भाईजान ने लोगों की मदद के लिए एक नया तरीका निकाला हैं. सलमान ने Being Haangryy नाम से फूड ट्रक की शुरुआत की है.

Also Read: Video: सलमान खान ने बैलगाड़ी और ट्रैक्टर में भरकर भेजा राशन, जैकलिन-यूलिया ने सामान उठाने में की मदद

इस बीच एक वीडियो सामने आया है जिसमें फूड ट्रक पर Being Haangryy लिखा हुआ और इससे जुड़े कर्मचारी लाइन में लगे आम लोगों को एक-एक कर राशन के जरूरी सामान बांट रहे हैं. वीडियो की शुरुआत में यह ट्रक मुंबई के खार रोड स्थित स्‍टेशन के बाहर खड़ा दिख रहा है. चूंकि बीइंग ह्यूमन सलमान खान का ब्रैंड है, ऐसे में लोग इन फूड ट्रक्स को देखकर सोशल मीडिया पर सलमान की जबरदस्त तारीफ कर रहे हैं.

बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं है जब सलमान खान मदद के लिए आगे आए है. वो लगातार लोगों की हेल्प कर रहे है. हाल ही में उन्होंने अपने इस्टंग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें वो अपने परिवार और करीबी दोस्तों के साथ बैलगाड़ी और ट्रैक्टर ट्रॉली में जरूरी सामान भरवा रहे हैं.

वीडियों में सलमान के साथ यूलिया वंतूर, जैकलीन फर्नांडिस और अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी भी थी. सभी लोग सलमान खान की मदद कर रहें थे. वीडियो में ये सभी लोग चेन बनाकर इन वाहनों पर सामान रख रहे हैं और बाहर भेज रहे थे. सलमान ने पनवेल स्थित अपने फार्म हाउस के आसपास बने गांवों में रहने वाले जरूरतमंद को राशन देकर राहत पहुंचाने की कोशिश की थी.

गौरतलब है कि सलमान खान ने लॉकडाउन की घोषणा के बाद ही फिल्म इंडस्ट्री के 25 हजार दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने का ऐलान किया था. पहली किश्त के रूप में उन्होंने 6 करोड़ रुपये की धनराश‌ि 20 हजार वर्कर्स को दी थी. सलमान खान वर्कर्स के खातों में पैसा ट्रांसफर करवाने के बाद भूखे मजदूरों और गरीबों के लिए राशन का इतंजाम किया है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >