Saharsa: बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने मधेपुरा के युवक को गोली मार कर लूट लिये बाइक और मोबाइल

Saharsa: सहरसा में बेखौफ हथियारबंद अपराधियों ने मधेपुरा के युवक को गोली मार कर बाइक और मोबाइल लूट लिये.

Saharsa: सहरसा में अपराधियों का तांडव बढ़ा है. सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक पर शुक्रवार को एक युवक से लूटपाट के दौरान अपराधियों ने गोली मार दी. साथ ही बाइक और मोबाइल छीन कर फरार हो गये. घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

तिरंगा चौक पर बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम

सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के पास बेखोफ हथियार लैस बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने घटना को अंजाम दिया है. लूटपाट के दौरान अपराधियों ने युवक के पैर में गोली मार कर जख्मी कर दिया और घायल युवक से बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गये.

शुक्रवार की अहले सुबह की घटना

सहरसा में यह युवक मधेपुरा से किसी को छोड़ने के लिए बाइक से आया था. घटना शुक्रवार की अहले सुबह करीब सवा तीन बजे की है. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि मधेपुरा वापस लौटने के क्रम में सदर थाना क्षेत्र के तिरंगा चौक के समीप हथियार से लैस बदमाशों ने ओवरटेक कर बाइक रोकी और लूटपाट करने लगे.

मधेपुरा के चौसा का रहनेवाला है युवक

युवक द्वारा विरोध किये जाने पर बदमाशों ने युवक के पैर में गोली मारकर घायल कर बाइक और मोबाइल लूटकर फरार हो गये. गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल पीड़ित युवक का नाम सौरभ कुमार सुमन है. वह मधेपुरा जिले के चौसा का रहनेवाला बताया जा रहा है.

निजी नर्सिंग होम में चल रहा इलाज

अस्पताल में इलाजरत जख्मी युवक ने बताया कि वह मधेपुरा से बाइक से किसी को छोड़ने के लिए यहां आया था. युवक का इलाज फिलहाल शहर के निजी नर्सिंग होम में चल रहा है. घटना के सबंध में सदर थानाध्यक्ष सुधाकर कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है. कार्रवाई की जा रही है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >