SAFF Championship Final 2023: भारत नौवीं बार बना चैंपियन, कुवैत को पेनल्टी शूटआउट में 5-4 से हराया

भारत ने सैफ चैंपियनशिप 2023 के फाइनल मुकाबले में कुवैत को 5-4 से हराकर खिताब जीत लिया है. भारत नौवीं बार चैंपियन बना है. भारत ने पेनल्टी शूटआउट में यह मैच जीता. इससे पहले यह मुकाबला एक्स्ट्रा टाइम में भी एक-एक गोल से बराबरी पर रहा.

सुनील छेत्री की अगुवाई में भारतीय फुटबॉल टीम ने नौवीं बार सैफ चैंपियनशिप का खिलाब जीत लिया है. भारत ने फाइनल मुकाबले में कुवैत को पेनल्टी शूटकाउट में 5-4 से हराया. पहले 90 मिनट के खेल में दोनों टीमों का स्कोर एक-एक गोल से बराबरी पर रहा. इसके बाद फिर 30 मिनट के अतिरिक्त समय में भी दोनों टीमें गोल करने में नाकाम रहीं. तब पेनल्टी शूटआउट से फैसला किया गया. जिसमें भारत ने अपने पांच में से सभी गोल दागे और कुवैत एक गोल से चूक गया.

कुवैत ने ली थी शुरुआती बढ़त

सैफ चैंपियनशिप का फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा. कुवैत न मेजबान भारत पर शुरू में ही एक गोल की बढ़त हासिल कर ली. कुवैत के लिए शाबाइब अल खलीदी ने खेल के 14वें मिनट में गोल किया. हाफ टाइम से पहले भारत की ओर से लालियांजुआला ने 39वें मिनट में गोल दागकर स्कोर पर बराबरी पर ला दिया. इसके बाद दोनों टीम लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन गोल नहीं दाग पाये.

Also Read: SAFF Championship: पाकिस्तानी गोलकीपर ने की एक छोटी सी गलती और सुनील छेत्री ने जड़ दिया गोल, देखें VIDEO
सडन डेथ में हुआ फैसला

भारत इस मुकाबले में काफी रक्षात्मक फुटबॉल खेल रहा था. हालांकि खिलाड़ियों ने गेंद को काफी समय तक विपक्षी के डी एरिया में रखा. 30 मिनट के अतिरिक्त टाइम के साथ 120 मिनट के खेल के बाद भी मुकाबला 1-1 से बराबरी पर छूटा. पेनाल्टी शूटआउट के दौरान भी दोनों टीमों ने पांच-पांच प्रयासों में चार-चार गोल दागे. इसके बाद सडन डेथ में भारत के लिए महेश नोरेम ने गोल दागा.

गोलकीपर गुरप्रीत संधू ने किया शानदार बचाव

भारत के गोलकीपर गुरप्रीत संधू ने डाइव लगाकर खालिद हाजिया का शॉट बचाकर अपनी टीम को जीत दिलायी. डिफेंडिंग चैंपियन भारत और कुवैत के बीच ग्रुप मैच 1-1 से ड्रॉ रहा था. जीत के बाद भारतीय खिलाड़ियों की खुशी का ठिकाना नहीं थे. खिलाड़ियों ने अपने कोच इगोर स्टिमक को हवा में उछालकर जश्न मनाया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >