Royal Enfield की इस बाइक ने बदला रंग! टीवीएस रोनिन पर बजेगा Hunter

रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 भारतीय बाजार में छह कलर ऑप्शन के साथ बाजार में आती है, जिसमें फैक्ट्री ब्लैक, डैपर व्हाइट, डैपर ग्रे, रेबेल ब्लैक, रेबेल ब्लू और रेबेल रेड शामिल हैं. कंपनी ने अब इसमें दो और कलर स्कीम बढ़ा दिए हैं.

Royal Enfield Hunter 350: रॉयल एनफील्ड की सबसे किफायती मोटरसाइकिलों में से एक हंटर 350 है. यह भारत के बाजार में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रही है. दिग्गज दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी ने इस मोटरसाइकिल को साल 2022 में लॉन्च किया था. उसके बाद से कंपनी ने अब तक इसकी करीब 2 लाख से अधिक इकाइयों की बिक्री के आंकड़े को पार कर लिया है. अब कंपनी ने इसे दो अलग-अलग कलर स्कीम के साथ पेश किया है. पहले हंटर 350 मोटरसाइकिल 6 कलर स्कीम्स में आती थी, अब यह बढ़कर 8 हो गई है. आइए, रॉयल एनफील्ड हंटर 350 की खासियत के बारे में जानते हैं.

हंटर 350 कलर ऑप्शन और कीमत

रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 भारतीय बाजार में छह कलर ऑप्शन के साथ बाजार में आती है, जिसमें फैक्ट्री ब्लैक, डैपर व्हाइट, डैपर ग्रे, रेबेल ब्लैक, रेबेल ब्लू और रेबेल रेड शामिल हैं. कंपनी ने अब इसमें दो और कलर स्कीम बढ़ा दिए हैं. इनमें उसने ऑरेंज और ग्रीन कलर को शामिल किया है. इन नए कलर स्कीम के साथ अब रॉयल एनफील्ड हंटर 350 करीब 1,69,656 रुपये में आती है. यह इसके टॉप वेरिएंट की कीमत है. वैसे, इसके बेस मॉडल की कीमत 1.50 लाख रुपये से शुरू होती है. रॉयल एनफील्ड की हंटर 350 दो वेरिएंट में आती है, जिसमें रेट्रो हंटर और मेट्रो हंटर शामिल हैं.

हंटर 350 के इंजन और ट्रांसमिशन

इस रोडस्टर मोटरसाइकिल में 349 सीसी का सिंगल सिलेंडर 4-स्ट्रोक एयर कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 पीएस की पावर और 27 एनएम का टॉर्क जेनरेट करता है. इंजन के साथ इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है. इस बाइक का कर्ब वेट 181 किलोग्राम है, जबकि इसकी फ्यूल टैंक केपेसिटी 13 लीटर है. माइलेज के बारे में कंपनी का दावा है कि रॉयल एनफील्ड हंटर 350 मोटरसाइकिल 36.5 किमी प्रति लीटर का सर्टिफाइड माइलेज देती है.

Also Read: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका ही नहीं, कई और टेस्ट मैच भी हुए हैं दो दिन में खत्म, देखें पूरी लिस्ट

हंटर 350 के ब्रेक्स और सस्पेंशन

रॉयल एनफील्ड की इस बाइक में फ्रंट पर टेलीस्कोपिक सस्पेंशन और रियर साइड पर ट्विन शॉक एब्जॉर्बर सस्पेंशन दिए गए हैं. ब्रेकिंग के लिए इसमें फ्रंट पर 300 मिलीमीटर के डिस्क ब्रेक्स और रियर साइड पर 270 मिलीमीटर के डिस्क ब्रेक्स दिए गए हैं. राइडिंग के लिए इसमें 17-इंच स्पोक और अलॉय व्हील्स (वेरिएंट अनुसार) दिए गए हैं जिन पर ट्यूबलैस टायर्स चढ़े हुए हैं.

Also Read: फोर्स गुरखा के लिए आफत है Mahindra की ये ऑफ-रोड एसयूवी, यहां चेक करें ऑन-रोड प्राइस

हंटर 350 के फीचर और मुकाबला

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 मोटरसाइकिल में एनालॉग और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल, नेविगेशन, यूएसबी चार्जिंग पोर्ट, एनालॉग स्पीडोमीटर, डिजिटल ओडोमीटर, ट्रिपमीटर व टैकोमीटर, डिजिटल फ्यूल गॉज, इंजन किल स्टार्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, बाजार में इस मोटरसाइकिल का मुकाबला टीवीएस रोनिन 225, बजाज एवेंजर क्रूज 220, जावा पेराक और येज्दी रोडस्टर से है.

Also Read: बाबर को ‘खामोश’ कर सबके ‘दिल’ पर करेगी ‘राज’, शत्रुघ्न सिन्हा से है खास कनेक्शन!

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By KumarVishwat Sen

कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >