महान टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर (Roger Federer) ने शुक्रवार (23 सितंबर) रात अपना आखिरी टूर्नामेंट लेवर कप में हार के बाद संन्यास ले लिया. फेडरर के अंतिम मैच में उनके जोड़ीदार स्पेन के टेनिस स्टार राफेल नडाल रहे. अमेरिका के फ्रांसेस टियाफो और जैक सॉक के साथ हुए मुकाबले में उन्हें 4-6, 7-6 (2), 11-9 से हार का सामना करना पड़ा.
वहीं मैच के बाद फेडरर की आंख से आंसू छलक पड़े. वह रोते नजर आए. टेनिस कोर्ट के बीच में खड़े में होकर उन्होंने अपने दोनों हाथों को ऊपर उठाकर लोगों का अभिवादन किया. इसके बाद वह सर्बिया के स्टार नोवाक जोकोविच और राफेल नडाल से गले मिले और टेनिस को अलविदा कहा. इस दौरान राफेल नडाल समेत बाकी प्लेयर्स भी भावुक नजर आए.
स्विट्जरलैंड के दिग्गज टेनिस खिलाड़ी रोजर फेडरर ने इसी महीने 15 सितंबर को संन्यास की घोषणा कर दी है. 41 साल के फेडरर ने सोशल मीडिया पोस्ट पर अपने रिटायरमेंट की घोषणा की. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा आप सभी के लिए मैं एक खबर दे रहा हूं. मैं 41 साल का हो चुका हूं और मुझे लगता है कि अब मैं पेशेवर टेनिस से रिटायरमेंट ले लूं.
रोजर फेडरर ने टेनिस को अपना 24 साल दिया. अपने करियर में वो 20 बार ग्रैंड स्लेम चैंपियन बने. फेडरर पुरुष सिंगल टेनिस में सबसे ज्यादा ग्रैंड स्लेम खिताब जीतने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. उन्होंने अपने 24 साल के करियर में 1500 टेनिस मुकाबले खेले हैं.
Also Read: Roger Federer Retirement: फेडरर और सेरेना के संन्यास से टेनिस में शुरु होगा अल्काराज, स्वियातेक का दौररोजर फेडरर ने 2003 में विम्बलडन के तौर पर अपना पहला ग्रैंड स्लैम जीता था. वहीं साल 2018 में फेडरर ने ऑस्ट्रेलियन ओपन में अपना आखिरी ग्रैंड स्लैम हासिल किया था. फेडरर को उनके शानदार ‘फोरहैंड सर्विस’, ‘फुटवर्क’ और आक्रामक खेल के लिए जाना जाता है.
