Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani BO Collection Day 4: मंडे टेस्ट में फेल हुई फिल्म? चौथे दिन कमाए इतने रुपये

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन कर रही है. आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा शबाना आज़मी, जया बच्चन और धर्मेंद्र इसमें अहम किरदार निभा रहे है. पहले दिन मूवी ने 11.1 करोड़ का बिजनेस किया था. अब चौथे दिन का कलेक्शन आपको बताते है.

Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani Box Office Collection Day 4: आलिया भट्ट और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ की चर्चा हर जगह हो रही है. फिल्म को दर्शकों और समीक्षकों से अच्छे रिव्यूज मिल रहे है. रणवीर-आलिया भट्ट की ड्रामा ने चौथे दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई की. हालांकि किसी भी फिल्म की असली परीक्षा सोमवार से शुरू होती है. चलिए बताते है अब तक कितनी की कमाई हुई है.

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का चौथे दिन का कलेक्शन

‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ दर्शकों का फुल ऑन मनोरंजन कर रही है. आलिया भट्ट, रणवीर सिंह के अलावा शबाना आज़मी, जया बच्चन और धर्मेंद्र इसमें अहम किरदार निभा रहे है. पहले दिन मूवी ने 11.1 करोड़ का बिजनेस किया, जबकि दूसरे दिन मूवी ने 16.05 करोड़ रुपये की कमाई की. तीसरे दिन मूवी ने 18.75 करोड़ का कलेक्शन किया और मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो चौथे दिन 7 करोड़ रुपये की कमाई हुई. अबतक टोटल कलेक्शन 52.90 करोड़ हो गई है. उम्मीद है कि ये कलेक्शन और आगे बढ़गी.

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी ने चार दिन में कितने करोड़ कमाये

  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1- 11.1 करोड़

  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2- 16.05 करोड़

  • रॉकी और रानी की प्रेम कहानी बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3- 7 करोड़

  • टोटल कलेक्शन- 52.90

धर्मेंद्र संग काम करने को लेकर रणवीर सिंह ने कही ये बात

फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में सिनेमा आइकन धर्मेंद्र ने अहम किरदार निभाया है. रणवीर ने दिग्गज अभिनेता के साथ शूटिंग के पहले दिन का एक किस्सा साझा किया था. उन्होंने कहा, “धरम जी के साथ शूटिंग के पहले दिन मैंने निश्चित रूप से एक पल बिताया था. सीन शुरू होने से पहले मैं अपना समय ले रहा था, यह उनके साथ आमने-सामने का शॉट था, मैं बस सीन को संसाधित कर रहा था, और उन्होंने कहा रोल, कैमरा और मैंने प्रदर्शन शुरू करने के लिए ऊपर देखा और यहीं इसने मुझे प्रभावित किया, और मैं ऐसा कह रहा था ओह माय गॉड!!”

Also Read: Rocky Aur Rani Ki Prem Kahani में शबाना आजमी को किस करने पर धर्मेंद्र ने तोड़ी चुप्पी, कहा- रोमांस की कोई…

रणवीर सिंह ने कही ये बात

रणवीर सिंह ने कहा, “यह धर्मेंद्र थे और मुझे बहुत जल्दी खुद को इकट्ठा करना था और प्रदर्शन करना था क्योंकि एक्शन कहा गया था, लेकिन मेरे पास निश्चित रूप से एक पल था. हमारे सिनेमा के ऐसे दिग्गज के साथ स्क्रीन साझा करना बहुत ही अवास्तविक था. मेरे लिए बहुत बड़ी बात है, मैं उसे देखते हुए बड़ा हुआ हूं, इसलिए यह सीधे तौर पर आपकी कल्पना से बाहर था. बता दें कि मूवी में धर्मेंद्र उनके दादा के किरदार में नजर आए.

Also Read: Taapsee Pannu Birthday: तापसी पन्नू ने इन 5 फिल्मों से फैंस को किया इम्प्रेस, जानें क्या है उनका निक नेम?

रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की क्या है कहानी?

एक तेजतर्रार पंजाबी रॉकी और एक बौद्धिक बंगाली पत्रकार रानी को अपने कई मतभेदों के बावजूद प्यार हो जाता है. पारिवारिक विरोध का सामना करने पर, उन्होंने शादी करने से पहले तीन महीने तक एक-दूसरे के परिवारों के साथ रहने का फैसला किया. क्या वे एक-दूसरे के परिवारों पर जीत हासिल करने में सफल होंगे, यह फिल्म देखने के बाद पता चलेगा. सिल्वर स्क्रीन पर जादुई प्रेम कहानी को देखने के लिए प्रशंसक उत्सुकता से सिनेमाघरों का रुख कर रहे हैं. फिल्म की सफलता न केवल आलिया भट्ट और रणवीर सिंह के सशक्त अभिनय को उजागर करती है, बल्कि दर्शकों के बीच उनकी लोकप्रियता को भी मजबूत करती है. कुल मिलाकर करण जौहर की फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन ने साबित कर दिया है कि फिल्म जबरदस्त हिट होने का दम रखती है. फिल्म प्रेमी इस रोमांटिक कहानी की आगे की सफलता को देखने के लिए उत्सुक हैं जिसने लाखों लोगों के दिलों पर कब्जा कर लिया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >