AI का जाल बिछाने के लिए Reliance ने मिलाया Nvidia से हाथ, Jio यूजर्स को होगा यह फायदा

Reliance Jio Nvidia AI Deal: एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेन्सन हुआंग ने भारत को डीप टेक्नोलॉजी हब बनाने में मुकेश अंबानी के प्रयासों की सराहना की.

मुकेश अंबानी और जेनसेंग हुआंग ने की घोषणा

मुकेश अंबानी ने कहा, किफायती हो, हरेक भारतीय तक पहुंचे एआई का फायदा

भारत में एआई का मूलभूत ढांचा तैयार करने के लिए काम करेंगे रिलायंस और एनवीडिया

Reliance Jio Nvidia AI Deal: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (Artificial Intelligence) के क्षेत्र की ग्लोबल कंपनी एनवीडिया के प्रमुख जेनसेंग हुआंग (Nvidia Jensen Huang) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (RIL Mukesh Ambani) ने घोषणा की है कि दोनों कंपनियों ने भारत में एआई (AI in India) लाने के लिए एक करार (Reliance Nvidia Deal) किया है. दोनों ने यह घोषणा मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर (Jio World Convention Centre) में की जहां एनवीडिया समिट इंडिया (Nvidia AI Summit 2024) कार्यक्रम हाल ही में संपन्न हुआ. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने कहा कि जियो (Jio) अब दुनिया की सबसे बड़ी डेटा कंपनी बन चुकी है. Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेनसन हुआंग ने ऐलान किया रिलायंस और Nvidia मिलकर भारत में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार कर रहे हैं. यह साझेदारी भारत को AI के क्षेत्र में एक अग्रणी देश बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होगी.

डिजिटल क्रांति के नये युग में प्रवेश

भारत में जेनसेंग हुआंग का स्वागत करते हुए मुकेश अंबानी ने कहा कि भारत के बड़े सपनों और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन के चलते भारत आज डिजिटल क्रांति के नये युग में प्रवेश कर रहा है. Nvidia के फाउंडर और सीईओ जेन्सन हुआंग ने भारत को डीप टेक्नोलॉजी हब बनाने में मुकेश अंबानी के प्रयासों की सराहना की.

कंप्यूटर साइंस और आईटी में प्रशिक्षित लोग

हुआंग ने भारत के IT क्षेत्र की क्षमता की प्रशंसा करते हुए कहा, दुनिया में बहुत कम देश हैं जहां कंप्यूटर साइंस और आईटी के क्षेत्र में इतने सारे प्रशिक्षित लोग हैं. जेनसन हुआंग ने कहा, यह एक असाधारण समय है, जहां भारत के पास बड़ी संख्या में कंप्यूटर इंजीनियर और एक विशाल जनसंख्या है. मैं इस साझेदारी के लिए मुकेश अंबानी के साथ काम करने को लेकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं.

साधारण फोन और कंप्यूटर पर एआई लोगों को मिले

मुकेश अंबानी ने जेनसेंग से बातचीत में कहा कि हमें ये ध्यान रखना है कि न केवल आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस का फायदा हर भारतीय तक पहुंचे, बल्कि ये भी कि ये किफायती दामों में उपलब्ध हो. मुकेश अंबानी ने कहा कि हमें ये सुनिश्चित करना होगा कि हमारे इसी फोन और इसी कंप्यूटर पर एआई लोगों को मिल सके. इस नई तकनीक को लोगों तक आसानी से पहुंचाना हमारी जिम्मेदारी है और हमें मिलकर इसे पूरा करना होगा.

भारत तेजी से बन रहा दुनिया का इनोवेशन हब

मुकेश अंबानी ने कहा कि AI एक ज्ञानक्रांति है जिससे वैश्विक समृद्धि का रास्ता खुलता है. उन्होंने कहा कि भारत में युवाओं की आबादी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व ने देश को डिजिटल समाज में परिवर्तित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. अंबानी ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में से एक है. भारत तेजी से दुनिया का इनोवेशन हब बनता जा रहा है और हमारे पास दुनिया में सबसे अच्छा डिजिटल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर है.

जियो विश्वस्तर पर सबसे बड़ी डेटा कंपनी

मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस जियो विश्वस्तर पर सबसे बड़ी डेटा कंपनी है. उन्होंने बताया कि यह 15 सेंट प्रति जीबी की कम लागत पर डेटा प्रदान करती है, जबकि अमेरिका में यह पांच डॉलर प्रति जीबी है. उन्होंने कहा कि जैसा जियो ने डेटा में किया, वैसी ही क्रांति अब आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस के क्षेत्र में लाने की जरूरत है.

Nvidia भारतीय कंपनियों के साथ मिलकर देश में लायेगी AI क्रांति, सीईओ जेन्सेन हुआंग ने कही यह बात

Jio का बिहार-झारखंड को फेस्टिव गिफ्ट, 4G नेटवर्क में जुड़ा 5 मेगाहर्ट्ज एक्स्ट्रा स्पेक्ट्रम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >