Moto Edge 40 vs Redmi Note 13 Pro Plus: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के मामले में कौन है बेहतर?

Redmi Note 13 Pro Plus vs Motorola Edge 40 – हम यहां जानेंगे कि रेडमी नोट 13 प्रो प्लस (Redmi Note 13 Pro Plus) फोन, बाजार में पहले से मौजूद मोटोरोला एज 40 (Motorola Edge 40) को किस हद तक टक्कर देता है और दोनों में कौन किस पर भारी है?

Redmi Note 13 Pro Plus vs Motorola Edge 40 Smartphone Comparison : रेडमी ने भारतीय बाजार में हाल ही में अपनी नोट 13 सीरीज (Redmi Note 13 Series) के स्मार्टफोन्स लॉन्च किये हैं. कंपनी ने इस लाइनअप में तीन मॉडल पेश किये हैं. इसमें रेडमी नोट 13 प्रो प्लस 5G टॉप मॉडल है. हम यहां जानेंगे कि रेडमी नोट 13 प्रो प्लस फोन, बाजार में पहले से मौजूद मोटोरोला एज 40 (Motorola Edge 40) को किस हद तक टक्कर देता है और दोनों में कौन किस पर भारी है?

Redmi Note 13 Pro+ vs Motorola Edge 40 : डिस्प्ले और प्रॉसेसर में कितना अंतर?

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में डॉल्बी विजन और एचडीआर 10+ के साथ 6.67 इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट प्रदान करता है. वहीं, मोटोरोला एज 40 में 6.55 इंच फुल एचडी+ OLED स्क्रीन है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है. प्रॉसेसर की बात करें, तो रेडमी नोट 13 प्रो प्लस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7200 अल्ट्रा पर चलता है. वहीं, मोटोरोला एज 40 प्लस मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8020 SoC का इस्तेमाल करता है.

Also Read: Redmi Note 13 5G का इंतजार हुआ पूरा, अब फटाफट जान लें कि 20 हजार के बजट में यह कैसा फोन है ?

Redmi Note 13 Pro+ vs Motorola Edge 40 : डिजाइन और बिल्ड क्वालिटी कैसी है?

रेडमी और मोटो के ये दोनों स्मार्टफोन अलग-अलग डिजाइन के साथ आते हैं. रेडमी नोट 13 प्रो प्लस थोड़ा बड़ा और भारी है, जिसमें फ्यूजन व्हाइट, फ्यूजन पर्पल और फ्यूजन ब्लैक कलर ऑप्शन हैं. यह IP68 रेटिंग के साथ वाटर रेसिस्टेंस का दावा करता है. दूसरी ओर, मोटोरोला एज 40 अधिक कॉम्पैक्ट और हल्का है और यह कोरोनेट ब्लू, रेसेडा ग्रीन और जेट ब्लैक कलर ऑप्शन में आता है. इस फोन को भी IP68 रेटिंग मिली है.

Redmi Note 13 Pro+ vs Motorola Edge 40 : किसका कैमरा सेटअप कैसा?

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप (200MP + 8MP + 2MP) और एडवांस शूटिंग मोड के साथ 16MP का फ्रंट कैमरा है. इसके उलट, मोटोरोला एज 40 में डुअल रियर कैमरा (50MP + 13MP) और हाई रेजॉल्यूशन वाला 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है.

Also Read: Redmi Note 13 Pro+ Review: 32 हजार के बजट में कैसा है यह फोन? जानें हर पहलू

Redmi Note 13 Pro+ vs Motorola Edge 40 : बैटरी और चार्जिंग की बात

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस में हाइपर 120W फास्ट चार्जिंग के साथ 5000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है. इसे लेकर कंपनी दावा करती है कि यह फोन को मात्र 19 मिनट में फुल चार्ज कर सकती है. वहीं, मोटोरोला एज 40 में कम क्षमता वाली 4400mAh की बैटरी है और टर्बो पावर 68W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है. इसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह लगभग 44 मिनट में फोन को 20% से 100% तक चार्ज कर सकती है. मोटोरोला 15W वायरलेस चार्जिंग की भी सुविधा प्रदान करती है.

Redmi Note 13 Pro Plus vs Motorola Edge 40 : सॉफ्टवेयर किसका दमदार?

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस एंड्रॉयड v13 पर काम करता है, जो Xiaomi के कस्टम MIUI के साथ आता है. MIUI अपने फीचर रिच इंटरफेस के लिए जाना जाता है, जो ढेर सारे कस्टमाइजेशन ऑप्शन, थीम और पहले से इंस्टॉल किये गए एप्लिकेशन पेश करता है. दूसरी ओर, मोटोरोला एज 40 भी एंड्रॉयड v13 पर चलता है.

Redmi Note 13 Pro Plus vs Motorola Edge 40 : कीमत के बारे में भी जान लीजिए

रेडमी नोट 13 प्रो प्लस तीन वेरिएंट्स में आता है. इसमें 8GB + 256GB वेरिएंट की कीमत 31,999 रुपये रखी गई है. वहीं, 12GB + 256GB और 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत क्रमशः 33,999 रुपये और 35,999 रुपये है. मोटोरोला एज 40 सिंगल वेरिएंट (8GB+256 GB) में आता है, जिसकी कीमत 26,999 रुपये है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >