RBI Recruitment 2023: भारतीय रिजर्व बैंक कर रहा है ऑफिसर ग्रेड बी की नियुक्ति, ऐसे करें आवेदन

RBI Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की ख्वाहिश रखनेवाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. हाल में भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिसर ग्रेड बी के 291 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जानें आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से...

RBI Recruitment 2023: बैंक में नौकरी की ख्वाहिश रखनेवाले युवाओं के लिए यह एक सुनहरा मौका है. हाल में भारतीय रिजर्व बैंक ने ऑफिसर ग्रेड बी के 291 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. जानें आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से…

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआइ) ने विभिन्न विभागों में अधिकारी ग्रेड बी (डीआर) के 291 पदों पर आवेदन आमंत्रित किये हैं. आप इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

कुल पद 291

ऑफिसर ग्रेड बी (डीआर)

जनरल 222

डीइपीआर 38

डीएसआइएम 31

शैक्षणिक योग्यता

ऑफिसर ग्रेड बी जनरल के लिए न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक या 55 प्रतिशत अंकों के साथ परास्नातक डिग्री प्राप्त करनेवाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. ऑफिसर ग्रेड बी डीइपीआर के लिए इकोनॉमिक्स में परास्नातक करनेवाले आवेदन कर सकते हैं. ऑफिसर ग्रेड बी डीएसआइएम के लिए निर्धारित योग्यता का विवरण जानने के लिए जारी की गयी अधिसूचना देखें.

आयु सीमा

आवेदकों की आयु 21 से 30 वर्ष के बीच होनी चाहिए. आयु की गणना 1 मई, 2023 के आधार पर की जायेगी. आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जायेगी.

वेतनमान

आरबीआइ ऑफिसर ग्रेड बी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 55,200 रुपये प्रतिमाह का प्रारंभिक मूल वेतन दिया जायेगा. ग्रेड बी के अधिकारियों को समय-समय पर लागू नियमों के अनुसार ग्रेड भत्ता, महंगाई भत्ता, स्थानीय प्रतिपूरक भत्ता, विशेष ग्रेड भत्ता, शिक्षा भत्ता, मकान किराया भत्ता दिया जायेगा. वर्तमान में आरंभिक मासिक सकल परिलब्धियां (एचआरए के बिना) 1,16,914 रुपये (लगभग) यदि बैंक द्वारा आवास प्रदान नहीं किया जाता है, तो मूल वेतन का 15 प्रतिशत मकान किराया भत्ता अदा किया जायेगा.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जायेगा. आरबीआइ ग्रेड बी-जनरल फेज 1 परीक्षा 9 जुलाई और ग्रेड बी-डीइपीआर और डीएसआइएम के लिए परीक्षा 16 जुलाई, 2023 को आयोजित की जायेगी.

आवेदन शुल्क

सामान्य/ अन्य पिछड़ा वर्ग/ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 850 रुपये और अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये निर्धारित है.

ऐसे करें आवेदन

इच्छुक एवं पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट rbi.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

अंतिम तिथि

9 जून, 2023.

अन्य जानकारी के लिए देखें

https://opportunities.rbi.org.in

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >