रणवीर सिंह की कार में कुछ देर पहले ही एक बाइक वाले ने टक्कर मार दी है. अभी कुछ देर पहले जारी हुए एक वीडियो में ये बात सामने आई है. इस वीडियो में रणवीर सिंह अपनी कार से उतरकर एक्सीडेंट का जायजा लेते हुए नजर आ रहे हैं. जाने-माने फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस बात की जानकारी दी है कि ये छोटा सा एक्सीडेंट है, जिसमें किसी को कुछ भी नुकसान नहीं हुआ है. इसके कुछ देर बाद ही रणवीर सिंह को एक बिल्डिंग के बाहर स्पॉट किया गया था.रणवीर सिंह फोटोग्राफर्स को देखकर हाथ हिला रहे हैं.
यहां देखें वीडियो
https://www.instagram.com/p/CGXBstGHbqq/?utm_source=ig_embed
जल्द रोहित शेट्टी की फिल्म में नजर आ सकते हैं
रोहित शेट्टी ने 2014 में ही संजीव कुमार की फिल्म अंगूर का कॉपीराइट खरीद लिया था, वो इस फिल्म को शाहरुख खान के साथ बनाना चाह रहे थे, पर बात बनी नहीं, अब खबर आ रही है कि जल्द ही रणवीर सिंह अंगूर के रिमेक में नजर आएंगे. उनके अपोजिट इस फिल्म में जैक्लिन फर्नांडिस दिखेंगी इसके अलावा वरूण शर्मा भी अहम रोल करते हुए नजर आएंगे.
क्रिसमस के मौके पर रिलीज होने वाली है 83
कबीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म 83 में रणवीर सिंह कपिल देव नजर आने वाले हैं. इस फिल्म को 10 अप्रैल को रिलीज करना था, पर कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण फिल्म की रिलीज टाल दी गई. अब मेकर्स ने फिल्म को क्रिसमस के मौके पर रिलीज करने का मन बनाया है.
सिंबा के एनिमेटेड वर्जन में नजर आने वाले हैं रणवीर
रणवीर सिंह अपनी ही फिल्म फिल्म ‘सिम्बा ‘ के एनिमेटेड वर्जन में नजर आने वाले हैं.. इस बात की पुष्टि मंगलवार को फिल्म के डॉयरेक्टर रोहित शेट्टी ने दी. शेट्टी ने एनिमेटेड स्पिन-ऑफ शो ‘स्मैशिंग सिम्बा’ के टीजर को इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किया. यह शो इस साल दिवाली पर एक किड्स चैनल पर रिलीज होगा.
Posted By: Shaurya Punj
