Animal फिल्म के सेट से रणबीर कपूर का वीडियो लीक, गैंगस्टर लुक में एक्टर को देख फैंस हुए एक्साइटेड

Ranbir Kapoor Animal: बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर इन-दिनों अपनी आने वाली फिल्म एनिमल लेकर सुर्खियों में है. अब फिल्म के सेट से रणबीर कपूर का एक वीडियो लीक हुआ है. इसमें एक्टर गैंगस्टर लुक में नजर आ रहे हैं.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर जारी किया है. इसमें वह लवर बॉय के रूप में दिखाई दे रहे हैं. अब उनकी एक और फिल्म यानी एनिमल के सेट से एक वीडियो लीक हुआ है. बीटीएस वीडियो में, अभिनेता एनिमल के एक सीक्वेंस की शूटिंग करते हुए दिखाई दे रहे हैं. उन्होंने नेवी ब्लू थ्री-पीस सूट पहन रखा है. एक्टर के बाल काफी लंबे हैं और दाढ़ी किसी गैंगस्टर से कम नहीं लग रही. वीडियो में रणबीर सिगरेट पीते हुए एक कार की ओर बढ़ते है, जबकि वहां खड़ा एक आदमी एक रेंज रोवर से हथियार निकालता हैं. एक अन्य वीडियो में अभिनेता शॉट की तैयारी करते नजर आ रहे हैं.

एनिमल के सेट से वीडियो वायरल

इंटरनेट रणबीर कपूर के इंटेंस गैंगस्टर लुक का दीवाना हो रहा है. वीडियो देख लोग सोच रहे हैं कि रणबीर कपूर इतने अच्छे लग रहे हैं, तो फिल्म कितनी शानदार होगी. एक यूजर ने लिखा, ”ये सीन थिएटर्स में आग लगा देगा…क्या लुक है, एकदम गैंगस्टर की तरह”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”उफ्फ रणबीर का संजू वाला सीन अबतक याद है…ये भी कुछ ऐसा ही होगा”. बता दें कि एनिमल एक क्राइम ड्रामा है, जिसका निर्देशन अर्जुन रेड्डी और कबीर सिंह के निर्देशक संदीप रेड्डी वांगा ने किया है. इसमें रणबीर कपूर, रश्मिका मंदाना और अनिल कपूर मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म का निर्माण यश राज फिल्म्स द्वारा किया गया है. एनिमल 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.

https://www.instagram.com/p/Cn7COuphkdv/
https://www.instagram.com/p/Cn7G1N2BRll/
https://www.instagram.com/p/Cn6aI5kN_18/
इस फिल्म में दिखेंगे रणबीर

हाल ही में रणबीर कपूर को एक वीडियो के लिए सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया. इस वीडियो में एक फैन एक्टर के साथ सेल्फी लेने की कोशिश कर रहा है, हालांकि फोन में खराबी के कारण तसवीर निकल नहीं पा रही थी, जिसके बाद फैन ने एक-दो बार ट्राई किया, लेकिन फिर भी फोटो क्लिक नहीं हुआ, ये सब देखकर रणबीर गुस्से में आ गए और उनका फोन फेंक दिया. वर्कफ्रंट की बात करें तो एनिमल से पहले रणबीर श्रद्धा कपूर के साथ तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएंगे. लव रंजन द्वारा अभिनीत यह फिल्म एक रोम-कॉम ड्रामा है और 8 मार्च, 2023 को रिलीज होगी.

Also Read: रणबीर कपूर ने फेंका फैन का मोबाइल? सोशल मीडिया पर बुरी तरह हुए ट्रोल, फैंस बोले- किस बात का एटीट्यूड है…

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >