रणबीर कपूर-श्रद्धा की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ का ट्रेलर कब आएगा? फिल्म पठान से जुड़ा है खास कनेक्शन

तू झूठी मैं मक्कार का टीजर कुछ समय पहले जारी किया गया था. फिल्म के ट्रेलर का फैंस काफी समय से इंतजार कर रहे है. अब लेटेस्ट अपडेट में ये पता चल गया है कि ट्रेलर किस दिन आने वाला है. इसका कनेक्शन फिल्म पठान से है.

Tu Jhoothi Main Makkaar: शाहरुख खान (ShahRukh Khan) अपनी आने वाली फिल्म पठान को लेकर लगातार खबरों में बने हुए है. फिल्म अगले हफ्ते यानी 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है. इस बीच रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) और श्रद्धा कपूर (Shraddha Kapoor) की फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (Tu Jhoothi Main Makkaar) को लेकर नया अपडेट आया है. फिल्म का कनेक्शन पठान से है. खबरें है कि रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का ट्रेलर पठान की रिलीज के दिन ही आउट होगा.

तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर इस दिन आएगा

श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर की फिल्म तू झूठी मैं मक्कार को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. दर्शक ट्रेलर देखने के लिए बेताब है. अब ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने ट्विटर पर ये गुडन्यूज शेयर कर लिखा, ‘पठान’ के साथ ‘टीजेएमएम’ का ट्रेलर. लव रंजन की रणबीर कपूर, श्रद्धा कपूर अभिनीत रोम-कॉम तू झूठी मैं मक्कार का ट्रेलर YRF द्वारा पठान से जोड़ा जाएगा, जो दोनों फिल्मों का डिस्ट्रीब्यूशन कर रहे हैं. बता दें के ये मूवी दुनिया भर में होली 2023 पर रिलीज होगी.


तू झूठी मैं मक्कार का टीजर हुआ था रिलीज

तू झूठी मैं मक्कार का टीजर कुछ समय पहले जारी किया गया था. टीजर में श्रद्धा कपूर और रणबीर कपूर प्यार में लग रहे थे, लेकिन टाइटल से पता चलता है कि दोनों शायद इसका नाटक कर रहे होंगे. पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर कर रहे है. वहीं, श्रद्धा को आखिरी बार वरुण धवन की ‘भेडिया’ में स्पेशल अपीयरेंस में देखा गया था. जबकि रणबीर की आखिरी रिलीज अयान मुखर्जी की ब्रह्मास्त्र थी. फिल्म में आलिया भट्ट और अमिताभ बच्चन थे और ये साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बनकर उभरी.

Also Read: शाहरुख खान से यूजर ने पूछा- ‘पठान’ के लिए कितनी ली फीस? कितने दिन में बनाई दमदार बॉडी? किंग खान ने सबकुछ बताया
सिद्धार्थ आनंद ने कही ये बात

फिल्म पठान के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने कहा कि लंबे ब्रेक के बाद अपनी वापसी को लेकर उम्मीदों और उत्साह के साथ शाहरुख को निर्देशित करना एक जिम्मेदारी की तरह है. निर्देशक को भी लगता है कि सुपरस्टार ने अपने दर्शकों के साथ अपार उम्मीदें और उत्साह पैदा किया है. उन्होंने कहा, शाहरुख के ब्रेक ने फिल्म में जबरदस्त चर्चा की है. आनंद ने फैंस से वादा किया कि उन्हें फिल्म जरूर पसंद आएगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >