Dhoom 4 में एक्शन करते दिखेंगे रणबीर कपूर? इस अफवाह पर एक्टर ने तोड़ी चुप्पी, कही ये बात

बॉलीवुड के चॉकलेटी बॉय रणबीर कपूर जल्द ही फिल्म तू झूठी मैं मक्कार में नजर आएंगे. उनकी फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. अब इंटरव्यू में एक्टर से जब रामायण और धूम 4 में कास्ट किए जाने की बात पूछी गई, तब उन्होंने ये बात कही.

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर श्रद्धा कपूर के साथ अपनी अगली फिल्म ‘तू झूठी मैं मक्कार’ की रिलीज के लिए तैयार हैं. फिल्म का निर्देशन लव रंजन ने किया है. अभिनेता कुछ समय बाद एक प्रेम-कहानी में नजर आएंगे, लेकिन रणबीर को लगता है कि यह कोई साधारण रोमकॉम नहीं है. अभिनेता का कहना है कि उन्होंने पहले कभी इस तरह का किरदार नहीं निभाया है.

तू झूठी मैं मक्कार के लिए एक्साइटेड हैं रणबीर कपूर

‘ब्रह्मास्त्र’ की सफलता के बाद, फैंस उन्हें श्रद्धा के साथ देखने के लिए काफी ज्यादा एक्साइटेड हैं. अब न्यूज 18 को दिए एक इंटरव्यू में रणबीर ने कहा कि यह फिल्म अन्य रोमांटिक फिल्मों की तरह बोरिंग नहीं है. इसमें काफी उतार-चढ़ाव हैं. इसके अलावा, वह किसी भी फिल्म में इस तरह के दिल टूटने से नहीं गुजरे हैं. इस इंटरव्यू में अभिनेता ने उन्हें ‘रामायण’ में कास्ट किए जाने की अफवाहों पर भी बात की.

धूम 4 पर रणबीर ने कही ये बात

इसपर रणबीर ने कहा कि ये सिर्फ अफवाहें हैं, जो सच नहीं हैं. ऐसी खबरें भी आई हैं कि ‘धूम 4’ के लिए आदित्य चोपड़ा के साथ बातचीत कर रहे हैं. रणबीर ने कहा कि वह चाहते हैं कि वह इस सवाल का जवाब देने के लिए आदित्य चोपड़ा हों, लेकिन अभी तक उन्हें इस तरह की किसी भी चीज का हिस्सा बनने की पेशकश नहीं की गई है. हालांकि, वह उस तरह की फिल्म का हिस्सा बनना पसंद करेंगे.

Also Read: Tu Jhoothi Main Makkaar BO Prediction: रणबीर-श्रद्धा की फिल्म का चलेगा जादू? पहले दिन करेगी इतनी कमाई!
इस दिन रिलीज होगी फिल्म

बता दें कि ‘तू झूठा मैं मक्कार’ 8 मार्च को रिलीज होने वाली है. डायरेक्टर लव रंजन की रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म तू झूठी मैं मक्कार ने एडवांस बुकिंग जबरदस्त है. ट्रेंड रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म के एडवांस बुकिंग के पहले दिन करीब 30,000 टिकट बिक चुके है, जो 1 करोड़ से ज्यादा है. कहा जा रहा है कि वीकेंड पर 5 करोड़ रुपये की कमाई हो सकती है. फिल्म को लेकर शुरुआती रुझान अच्छे दिख रहे है. यंग जेनरेशन के बीच फिल्म को लेकर काफी क्रेज है. हालांकि देखना होगा कि ये क्रेज कितना सिनेमाघरों में देखने को मिलेगा. इसके बाद रणबीर संदीप रेड्डी वांगा की ‘एनिमल’ में रश्मिका मंदाना, अनिल कपूर और बॉबी देओल के साथ नजर आएंगे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >