बेटी को पहली बार गोद में लेते ही इमोशनल हो गए थे रणबीर कपूर, नहीं रुक रहे थे आंसू, आलिया का था ये हाल

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर एक नन्ही परी आई है. बेटी के जन्म से कपल सातवें आसमान पर है. नयी दादी बनी नीतू कपूर के चेहरे से मुस्कान हट नहीं रही. तो दूसरी तरफ फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि बेबी को देखने के बाद रणबीर का कैसा रिएक्शन था.

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के लिए ये साल खुशियां ही खुशियां लेकर आया है. बीते रविवार को आलिया ने बेटी को जन्म दिया और उसके बाद से ही भट्ट और कपूर फैमिली में जश्न का माहौल है. रणबीर की मां ने बहू का हेल्थ अपडेट दिया था कि वो ठीक है औऱ बेबी भी एकदम ठीक है. इस बीच सुनने में आ रहा है कि रणबीर ने जब अपनी बेटी को पहली बार गोद में लिया तो वो रो पड़े थे.

रणबीर कपूर पहली बार बेटी को लेते ही…

रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के घर एक नन्ही परी आई है. बेटी के जन्म से कपल सातवें आसमान पर है. नयी दादी बनी नीतू कपूर के चेहरे से मुस्कान हट नहीं रही. तो दूसरी तरफ फैंस ये जानने के लिए बेताब है कि बेबी को देखने के बाद रणबीर का कैसा रिएक्शन था. बॉलीवुड लाइफ के अनुसार, एक सूत्र ने खुलासा किया कि बेबी गर्ल को पहली बार देखने के बाद पूरा परिवार खुशी से झूम उठा.

रणबीर कपूर हुए थे बेहद इमोशनल

रणबीर कपूर बेबी को देखकर काफी इमोशनल हो गए. सूत्र के अनुसार, रणबीर इतने खुश थे कि हमने कभी नहीं देखा. अपनी बेटी को देखकर वो बहुत खुश थे और उनके आंसू नहीं रूक रहे थे. जैसे ही उन्होंने अपनी बेटी को गोद में उठाया, वह रोने लगे और उसे देखकर सभी की आंखों में आंसू आ गए.

Also Read: नीतू कपूर ने दिया बहू आलिया भट्ट का हेल्थ अपडेट, पैपराजी ने पूछा- किससे मिलती है बेबी की शक्ल? VIDEO
रविवार को आलिया बनी थी मां

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर को रविवार सुबह 7 बजे अस्पताल पहुंचते देखा गया और दोपहर 12:05 बजे उन्होंने एक बच्ची को जन्म दिया. जिसके बाद आलिया ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर लिखा, हमारे जीवन की सबसे बड़ी खुशखबरी: हमारे बच्चे का जन्म हो गया है और वह कितनी प्यारी बच्ची है. हम माता-पिता बन गए हैं, जिससे हमारी खुशी का ठिकाना नहीं है.

आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. वीडियो में एक्ट्रेस रियलिटी शो सुपर डांसर सीजन 3 में फिल्म गली बॉय का प्रमोशन करने आई थी. इस दौरान एक छोटे से कंटस्टेंट से आलिया अपने नाम की स्पेलिंग बताने कहती है. लेकिन वो बच्चा गलत स्पेल करते हुए कहता है- ‘A-L-M-A-A.’ उस कंटेस्टेंट की बात सुनकर आलिया भट्ट कहती है, आलमा बहुत ही सुंदर नाम है, मैं अपनी बेटी का नाम आलमा रखूंगी.’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >