हजारीबाग में आज शाम 6 बजे से नहीं रहेगी बिजली, हादसे को रोकने के लिए प्रशासन ने उठाया कदम

झारखंड के हजारीबाग शहर में आज रामनवमी की शोभायात्रा निकाली जाएगी. इस कारण शहर में आज शाम 6 बजे से बिजली गुल रहेगी. दुर्घटना की आशंका को देखते हुए ये जिला प्रशासन द्वारा फैसला लिया गया है.

Jharkhand News: झारखंड के हजारीबाग शहर में आज रामनवमी का जुलूस निकाला जाएगा. जुलूस शोभायात्रा के दौरान किसी भी प्रकार का कोई हादसा न हो, इसके लिए हजारीबाग जिला प्रशासन द्वारा एहतियाती कदम उठाये गये हैं. इसके तहत आज (11 अप्रैल ) शाम 6 बजे से कल (12 अप्रैल) रात 10 बजे तक शहर की बिजली गुल रहेगी. प्रशासन ने ये कदम ऐहतियातन उठाया है. जिला प्रशासन का कहना है कि शोभायात्रा के प्रस्थान हो जाने के बाद फिर से बिजली की अपूर्ति शुरू कर दी जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >