Ram Navami Mantra: रामचन्द्राय श्रीं नम: ... आज राम नवमी पर करें इन मंत्रों का जाप, मिलेगा श्रीराम का आर्शीवाद

Ram Navami Mantra, Shri Ram Mantra: आज 30 मार्च 2023 को रामनवमी का त्योहार मनाया जाएगा. आज हम आपको आपको बताते हैं कि कैसे आप भगवान राम को प्रसन्न कर सकते हैं. उनकी कृपा पा सकते हैं. भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए उनके नाना प्रकार के मंत्र हैं, स्तुति हैं, स्रोत पाठ हैं, राम रक्षा मंत्र है.

Ram Navami Mantra, Shri Ram Mantra: इस बार राम नवमी आज गुरुवार, मार्च 30, 2023 को है. राम नाम की महिमा को स्वयं शिव ने भी स्वीकारा था. पुराणों में भी राम नाम का गुणगान वर्णित है. राम के सरल और छोटे मंत्रों का प्रतिदिन या राम नवमी पर जाप करने से मनचाही कामना पूरी होती है. आज हम आपको आपको बताते हैं कि कैसे आप भगवान राम को प्रसन्न कर सकते हैं. उनकी कृपा पा सकते हैं. भगवान राम को प्रसन्न करने के लिए उनके नाना प्रकार के मंत्र हैं, स्तुति हैं, स्रोत पाठ हैं, राम रक्षा मंत्र है.

रामरक्षा मंत्र

‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचन्द्राय श्रीं नम:’

रामनवमी में इस मंत्र का जप करने से सभी बाधा दूर होती हैं. चैत्र नवरात्र में 108 बार इस मंत्र का जप करें.

मनोकामना पूर्ति के लिए

श्री रामचन्द्राय नमः

अगर आपकी कोई मनोकामना पूर्ण नहीं हो रही है, तो भगवान राम के इस मंत्र का जप करें.

इन सबके अलावा आप श्री राम के इन मंत्रों का भी जाप कर सकते हैं

1. ॐ राम ॐ राम ॐ राम

2. ह्रीं राम ह्रीं राम

3. श्रीं राम श्रीं राम

4. क्लीं राम क्लीं राम

5. फ़ट् राम फ़ट्

6. रामाय नमः

7. श्री रामचन्द्राय नमः

8. श्री राम शरणं मम्

9. ॐ रामाय हुं फ़ट् स्वाहा

10. श्री राम जय राम जय जय राम

11. राम राम राम राम रामाय राम

12. ॐ श्री रामचन्द्राय नमः

श्रीराम स्तुति

श्री रामचन्द्र कृपालु भजु मन हरण भव भय दारुणं।

नव कंजलोचन, कंज–मुख, कर–कंज, पद कंजारुणं।।

कंन्दर्प अगणित अमित छबि नवनील – नीरद सुन्दरं ।

पटपीत मानहु तडित रूचि शुचि नौमि जनक सुतवरं।।

भजु दीनबंधु दिनेश दानव – दैत्यवंश – निकन्दंन ।

रघुनन्द आनंदकंद कौशलचन्द दशरथ – नन्दनं ।।

सिरा मुकुट कुंडल तिलक चारू उदारु अंग विभूषां ।

आजानुभुज शर – चाप – धर सग्राम – जित – खरदूषणमं ।।

इति वदति तुलसीदास शंकर – शेष – मुनि – मन रंजनं ।

मम ह्रदय – कंच निवास कुरु कामादि खलदल – गंजनं ।।

मनु जाहिं राचेउ मिलहि सो बरु सहज सुन्दर साँवरो ।

करुना निधान सुजान सिलु सनेहु जानत रावरो।।

एही भाँति गौरि असीस सुनि सिया सहित हियँ हरषीं अली ।

तुलसी भवानिहि पूजी पुनिपुनि मुदित मन मन्दिरचली।।

दोहा

जानि गौरी अनुकूल सिय हिय हरषु न जाइ कहि।

मंजुल मंगल मूल बाम अंग फरकन लगे।।

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >