Ram Navami 2023: आज मनाया जा रहा है रामनवमी का त्योहार, जानिए शुभ मुहूर्त व पूजा विधि,बन रहा है ये शुभ योग

Ram Navami 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat: रामनवमी का त्योहार हर साल चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को मनाया जाता है. आज 30 मार्च 2023 को ये तिथि पड़ रही है. इस दिन बुधादित्य योग, गुरु आदित्य योग, अभिजित मुहूर्त जैसे कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. आइए रामनवमी पर जानें भगवान राम का पूजा शुभ मुहूर्त

Ram Navami 2023 Puja Vidhi, Shubh Muhurat: इस साल चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि आज 30 मार्च को है. इस दिन बुधादित्य योग, गुरु आदित्य योग, अभिजित मुहूर्त जैसे कई शुभ मुहूर्त बन रहे हैं. ऐसी मान्यता है कि इस शुभ मुहूर्त में किए गए पूजा मनोकामना से दोगुना फल प्राप्त होता है. आइए रामनवमी पर जानते हैं भगवान राम की पूजा शुभ मुहूर्त और पूजा विधि मंत्र…

राम नवमी पूजा शुभ मुहूर्त 2023

चैत्र शुक्ल नवमी तिथि आरंभ: 29 मार्च, बुधवार, रात्रि 09:07 मिनट से
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि समाप्त: 30 मार्च, गुरुवार, रात्रि 11:30 मिनट तक
श्रीराम की पूजा का समय: प्रातः 11:17 से दोपहर 01:46
कुल अवधि 2 घंटे 28 मिनट

रामनवमी पूजा विधि

रामनवमी के दिन यानी 30 मार्च को ब्रहम्हमुहर्त में उठकर स्नान करने के बाद सूर्य देव को तांबे के लोटे से अर्घ्य दें. इसके बाद से घर के मंदिर की साफ-सफाई करके भगवान राम लला को पीतांबरी पहनाएं और उन्हें पीले पुष्प, चंदन अर्पित करें. अब आप रामचरितमानस की पूजा करते हुए सुंदराकांड का पाठ करें.

राम नवमी के दिन बन रहे 4 विशेष योग 

ज्‍योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार की राम नवमी तो और भी खास है क्‍योंकि इस दिन 4 विशेष योग बन रहे हैं. इस बार राम नवमी के दिन गुरु पुष्य योग, अमृत सिद्धि योग, सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग का निर्माण हो रहा है. ये सभी योग अत्‍यंत मंगलकारी माने गए हैं. इसमें सर्वार्थ सिद्धि योग तो पूरे दिन रहेगा. सर्वार्थ सिद्धि योग में किया गया कोई भी काम सफल होता है. अगर आप किसी विशेष काम के लिए नई शुरुआत करना चाहते हैं तो राम नवमी के दिन से कर सकते हैं.

हवन के लिए सामग्री

  • हवन कुंड

  • कपूर

  • तिल

  • गाय का घी

  • इलायची

  • शक्कर

  • चावल

  • आम की लकड़ी

  • पंचमेवा

  • मुलैठी की जड़

  • लौंग

  • आम के पत्ते

  • पीपल का तना

  •  छाल

  • बेल

  • नीम

  • गूलर की छाल

  • चंदन की लकड़ी

  • अश्वगंधा

  • जटाधारी नारियल

  • गोला और जौ

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shaurya Punj

शौर्य पुंज डिजिटल मीडिया में पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर हैं. उन्हें न्यूज वर्ल्ड में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. शौर्य खबरों की नब्ज को समझकर उसे आसान और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं. साल 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान उन्होंने दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांसिंग की. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में दो महीने की इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन के लिए कार्य करना शुरू किया. उस समय उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस बिजनेस और एंटरटेनमेंट गॉसिप जैसी खबरों पर काम किया. साल 2020 में कोरोना काल के दौरान उन्हें लाइफस्टाइल, धर्म-कर्म, एजुकेशन और हेल्थ जैसे नॉन-न्यूज सेक्शन में काम करने का अवसर मिला. उन्होंने लाइफस्टाइल कैटेगरी के कई महत्वपूर्ण सेक्शनों में योगदान दिया. Health & Fitness सेक्शन में डाइट, योग, वेट लॉस, मानसिक स्वास्थ्य और फिटनेस टिप्स से जुड़े उपयोगी कंटेंट पर कार्य किया. Beauty & Fashion सेक्शन में स्किन केयर, हेयर केयर, मेकअप और ट्रेंडिंग फैशन विषयों पर लेख तैयार किए. Relationship & Family कैटेगरी में पति-पत्नी संबंध, डेटिंग, पैरेंटिंग और दोस्ती जैसे विषयों पर जानकारीपूर्ण कंटेंट लिखा. Food & Recipes सेक्शन में हेल्दी फूड, रेसिपी और किचन टिप्स से संबंधित सामग्री विकसित की. Travel सेक्शन के लिए घूमने की जगहों, बजट ट्रिप और ट्रैवल टिप्स पर लेखन किया. Astrology / Vastu में राशिफल, वास्तु टिप्स और ज्योतिष आधारित कंटेंट पर काम किया. Career & Motivation सेक्शन में सेल्फ-इम्प्रूवमेंट, मोटिवेशन और पर्सनैलिटी डेवलपमेंट विषयों पर योगदान दिया. Festival & Culture सेक्शन में त्योहारों की परंपराएं, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त से संबंधित कंटेंट पर कार्य किया. इसके अलावा Women Lifestyle / Men Lifestyle और Health Education & Wellness जैसे विषयों पर भी मर्यादित एवं जानकारीपूर्ण लेखन के माध्यम से योगदान दिया. साल 2023 से शौर्य ने पूरी तरह से प्रभातखबर.कॉम के धर्म-कर्म और राशिफल सेक्शन में अपना योगदान देना शुरू किया. इस दौरान उन्होंने दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस किया. साथ ही पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए सरल, सहज और जानकारीपूर्ण धार्मिक कंटेंट तैयार करने पर लगातार कार्य किया. रांची में जन्मे शौर्य की प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एण्ड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. ऑनर्स की डिग्री प्राप्त की. यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें हिंदी पत्रकारिता की वह विशेषज्ञता प्रदान करती है, जो पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे — के आधार पर प्रभावी और तथ्यपूर्ण समाचार लेखन के लिए आवश्यक मानी जाती है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >