Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: आज जैकी की दुल्हन बनेगी रकुल, जानें गेस्ट से लेकर वेडिंग का पूरा शेड्यूल

Rakul Preet Singh-Jackky Bhagnani Wedding: रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी फाइनली आज शादी के बंधन में बंध जाएंगे. कपल आलीशान आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में एक भव्य समारोह में सात फेरे लेंगे. आपको बताते हैं वेडिंग का पूरा शेड्यूल.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी आज हमेशा के लिए एक-दूसरे के हो जाएंगे. कपल की शादी में अर्जुन कपूर, आयुष्मान खुराना, ताहिरा कश्यप, रमेश तौरानी, रूमी जाफरी, रोहित धवन, जानवी देसाई धवन, वरुण धवन, नताशा दलाल शामिल होंगे.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

जैकी के पिता, वाशु भगनानी, और उनकी बहन, दीपशिखा, और रकुल के माता-पिता, राजेंद्र सिंह और कुलविंदर सिंह ने पैपराजी को पोज दिया. रकुल के माता-पिता को हाथ जोड़कर शादी को कवर करने के लिए धन्यवाद दिया.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

रकुल और जैकी आज आईटीसी ग्रैंड साउथ गोवा में सात फेरे लेंगे, जिसमें उनके परिवार और करीबी दोस्त शामिल होंगे. मंगलवार को मेहंदी और संगीत समारोह हुआ. कहा जा रहा है कि संगीत की थीम ‘शिमर’ थी.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो संगीत में जैकी ने अपने प्यार का जश्न मनाने के लिए एक स्पेशल प्रेम गीत ‘बिन तेरे’ रकुल को डेडिकेट किया. हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार, दोनों पंजाबी और सिंधी रीति-रिवाज से शादी करेंगे.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

रकुल और जैकी दोपहर 3.30 बजे के बाद सात फेरे लेंगे. शादी के बाद कपल अपने दोस्तों और परिवार के लिए आफ्टर पार्टी भी रख रहे है.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

संगीत में शिल्पा शेट्टी और राज कुंद्रा ने पंजाबी ट्रैक ‘मुंडिये तो बच के राही’ पर डांस किया. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शिल्पा और राज ने कलर कोऑर्डिनेटेड नेवी ब्लू कपड़े पहना था.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

रकुल और जैकी की शादी में मेहमानों को फोन इस्तेमाल करने की इजाजत नहीं होगी. कपल खुद ही अपनी शादी की तसवीरें शेयर करेंगे.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रकुल और जैकी अपने खास दिन के लिए 5 डिजाइनर्स के कपड़े पहनेंगे. तरुण तहिलयानी, शांतनु और निखिल, फाल्गुनी शेन पीकॉक, कुणाल रावल, और अर्पिता मेहता उनके कपड़े डिजाइन कर रहे हैं.

Rakul preet singh-jackky bhagnani wedding

रकुल और जैकी ने 10 अक्टूबर 2021 को अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था. जैकी ने रकुल के लिए उनके जन्मदीन पर एक रोमांटिक पोस्ट डालकर दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार किया था.

Also Read: Rakul Preet Singh: जानें कैसे शुरू हुई थी रकुल प्रीत सिंह और जैकी भगनानी की लवस्टोरी, देखें ये VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >