Raksha Bandhan 2023 Live: रंग- बिरंगी राखी लेके आयी बहना.. जानें आज राखी बांधने का क्या है शुभ मुहूर्त

Raksha Bandhan 2023 Date Live: भाई – बहन के निश्चल प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं.. हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रक्षाबन्धन श्रावण मास की पूर्णिमा आज है. पूर्णिमा तिथि 31 अगस्त 2023 दिन गुरुवार यानि आज प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक है. उदया तिथि को मानते हुए पूर्णिमा में रक्षाबंधन का पर्व आज मनाया जाएगा. आज राखी बांधने का शुभ समय है.

Live Updates
12:49 PM. 31 Aug 23 7:19 AM. 31 Aug

Raksha bandhan ka Time: आज राखी बांधने शुभ समय

आज उदया पूर्णिमा है. आज 31 अगस्त के दिन भद्रा का साया नहीं होगा. आज सुबह 7 बजकर 5 मिनट से पहले राखी बांधी जा सकती है. अगर आज इस समय राखी की थाल की पूजा कर लिए है तो आप दिन में कभी राखी बांध सकते है.

12:03 PM. 31 Aug 23 6:33 AM. 31 Aug

Raksha bandhan ka Time:  जानें राखी बांधने का शुभ समय

आज 07 बजकर 05 मिनट तक पूर्णिमा तिथि है. इसके बाद भाद्रपद कृष्ण प्रतिपदा शुरू हो जाएगी. बहनें आज 07 बजे से पहले पूजा कर पूरे दिन किसी समय राखी बांध सकती हैं. क्योंकि उदया पूर्णिमा होने के कारण पूरे दिन मान्य रहेगा. बहन को अपने भाई को दाहिने हाथ की कलाई पर राखी पहनानी चाहिए. यानि भाई के सीधे हाथ में राखी बांधना शुभ होता है.

12:03 PM. 31 Aug 23 6:33 AM. 31 Aug

Raksha bandha ka  Time: आज भी बांधी जाएगी राखी, नोट कर लें शुभ समय

31 अगस्त को पूर्णिमा तिथि सुबह 07 बजकर 05 मिनट तक ही रहेगी. इस समय तक राखी बांधी जा सकती है. इस समय राखी बांधना शुभ रहेगा.

6:01 AM. 31 Aug 23 12:31 AM. 31 Aug

Raksha Bandhan 2023 Date Live : राखी बांधने से पहले कुछ बातों का ख्याल करें

सबसे पहले अपने इष्टदेव की विधिवत पूजा-अर्चना करें. फिर सबसे पहले भगवान गणेश को रक्षासूत्र बांधे और घर के मंदिर में अपने-अपने इष्टदेव की पूजा करते हुए घी का दीपक जलाएं और उन्हें रक्षासूत्र अर्पित कर आशीर्वाद लें. इसके बाद ही अपने भाइयों की कलाई पर रक्षाबंधन करें.

6:01 AM. 31 Aug 23 12:31 AM. 31 Aug

Raksha Bandhan 2023 : किसी की बहन या किसी को भाई ना हो ता क्या करें

अगर किसी की बहन या किसी का भाई ना हो तो वो रक्षाबंधन पर भगवान गणेश, श्रीकृष्ण और शिवजी को राखी बांध सकती है. इसके अलावा आप अपने चचेरे , ममेरे भाई- बहनों से भी राखी बंधवा सकते हैं या बांध सकते हैं. ब्राह्मण को भी राखी बांधना शुभ फल देता है

6:01 AM. 31 Aug 23 12:31 AM. 31 Aug

Raksha Bandhan 2023 : राखी बांधने की सही विधि (Rakhi Bandhne Ki Vidhi)

सबसे पहले थाली में राखी, रोली, दीपक, कुमकुम, अक्षत और मिठाई रख लें. भाई का मुख पूर्व या उत्तर दिशा रखें. इस बात का ख्याल रखें कि तिलक करते वक्त भाई के सिर पर कोई कपड़ा जरूर हो. इसके बाद भाई की आरती करें और हाथ में राखी बांधे.

मुख्य बातें

Raksha Bandhan 2023 Date Live: भाई – बहन के निश्चल प्रेम का त्यौहार रक्षा बंधन की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं.. हिंदू पंचांग के मुताबिक सावन मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को रक्षाबंधन का त्योहार मनाया जाता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, रक्षाबन्धन श्रावण मास की पूर्णिमा आज है. पूर्णिमा तिथि 31 अगस्त 2023 दिन गुरुवार यानि आज प्रातः 07 बजकर 50 मिनट तक है. उदया तिथि को मानते हुए पूर्णिमा में रक्षाबंधन का पर्व आज मनाया जाएगा. आज राखी बांधने का शुभ समय है. Also Read: Mehndi Design PHOTOS: फेस्टिव सीजन में लगाएं लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन Also Read: Raksha Bandhan Mehndi Design PHOTOS: रक्षाबंधन पर हाथों में लगाएं मेहंदी के लेटेस्ट डिजाइन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Radheshyam kushwaha

राधेश्याम कुशवाहा को पत्रकारिता की क्षेत्र में 13 साल का अनुभव है. इस सफर की शुरुआत उन्होंने राज एक्सप्रेस न्यूज पेपर भोपाल से की. यहां से आगे बढ़ते हुए समय जगत, राजस्थान पत्रिका, हिंदुस्तान न्यूज पेपर के बाद वर्तमान में प्रभात खबर के डिजिटल विभाग में यूपी डेस्क का नेतृत्व कर रहे हैं. इन्हें धर्म-अध्यात्म, ज्योतिष, राजनीति, अपराध और सकारात्मक खबरों की रिपोर्टिंग व लेखन में विशेष रुचि रखते हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >