Rakhi Sawant Arrested: राखी सावंत को लगा झटका, मुंबई पुलिस ने लिया हिरासत में, जानें पूरा मामला

Rakhi Sawant Arrested: बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत को लेकर बड़ी खबर आ रही है. राखी को एक महिला मॉडल द्वारा आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की शिकायत के बाद अंबोली पुलिस ने हिरासत में ले लिया.

बॉलीवुड एक्ट्रेस राखी सावंत इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में है. राखी ने आदिल खान (Adil Khan) से शादी कर लिया है और इसको लेकर ही वो लाइमलाइट में बनी थी. इस बीच एक्ट्रेस को लेकर बड़ी खबर आ रही है. राखी सावंत को अंबोली पुलिस ने 19 जनवरी यानी पूछताछ के लिए बुलाया है. शर्लिन चोपड़ा द्वारा दर्ज कराए गए एक केस को लेकर उनसे पूछताछ की. इस बात की जानकारी शर्लिन ने खुद दी है.

राखी सावंत को पुलिस ने लिया हिरासत में

एएनआई ने ट्वीट कर लिखा, मुंबई पुलिस के मुताबिक, राखी सावंत को एक महिला मॉडल द्वारा आपत्तिजनक वीडियो और तस्वीरें वायरल करने की शिकायत के बाद अंबोली पुलिस ने हिरासत में ले लिया. राखी सावंत को आगे की पूछताछ के लिए अंबोली पीएस लाया गया है. वहीं, शर्लिन चोपड़ा ने अपने ट्विटर पर लिखा, ब्रेकिंग न्यूज. एक्ट्रेस ने लिखा, अंबोली पुलिस ने प्राथमिकी 883/2022 के संबंध में राखी सावंत को गिरफ्तार किया. कल, राखी सावंत के एबीए 1870/2022 को मुंबई सत्र अदालत ने खारिज कर दिया था.


शर्लिन चोपड़ा और राखी सावंत

गौरतलब है कि मुंबई पुलिस के अनुसार शिकायतकर्ता का आरोप है कि राखी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान उनका आपत्तिजनक वीडियो दिखाया. साथ ही आपत्तिजनक भाषा का इस्तेमाल किया भी किया था. जिसके बाद राखी ने पुलिस को बताया था कि पिछले साल शर्लिन ने यूट्यूब पर एक वीडियो अपलोड किया था. इस वीडियो में उनके खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया था.

आदिल संग राखी ने की शादी

राखी और आदिल की शादी का सर्टिफिकेट पकड़े हुए एक तस्वीर ऑनलाइन लीक होने के कुछ घंटों बाद, एक्ट्रेस ने शादी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर फोटोज शेयर करते हुए लिखा था, आखिरकार, मैं बहुत उत्साहित हूं और शादी कर ली है, मेरा प्यार आपके लिए फॉरएवर अनकंडीशनल लव आदिल है. वर्कफ्रंट की बात करें तो, राखी सावंत ने बिग बॉस सीजन 4 मराठी में भाग लिया था. हालांकि फाइनल्स में उन्होंने 9 लाख लेकर शो क्विट करने का फैसला किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >