राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा का छलका दर्द, पति की मौत पर बोली- बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक…

राजू श्रीवास्तव अब हमारे बीच नहीं रहे. राजू के निधन से बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री काफी दुखी है. सेलेब्स उनके निधन पर दुख जताकर लगातार ट्वीट कर रहे है. इस बीच कॉमेडियन की पत्नी शिखा ने कहा कि इस समय वो कुछ भी कहने के हालत में नहीं है.

हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) नहीं रहे. राजू पिछले एक महीने से हॉस्पिटल में एडमिट थे. कॉमेडियन के ठीक होने की कामना उनका हर फैन कर रहा था, लेकिन बीते दिन उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया. राजू अपने पीछे पत्नी शिखा श्रीवास्तव और दो बच्चों को छोड़ गए. उनकी पत्नी सदमे में है. उन्होंने कहा कि वो अभी बात करने में सक्षम नहीं है.

राजू श्रीवास्तव की पत्नी शिखा का छलका दर्द

राजू श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव का साथ टूट गया. ईटाइम्स से बातचीत में शिखा ने कहा, मैं अभी बात करने में सक्षम नहीं हूं. मैं अभी क्या कह सकती हूं? उन्होंने बहुत संघर्ष किया, मैं रियल में उम्मीद कर रही थी और प्रार्थना कर रही थी कि वह इससे बाहर आए. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. मैं बस इतना ही कह सकती हूं कि वह एक सच्चे फाइटर थे.

21 सितंबर को राजू ने ली आखिरी सांस

राजू श्रीवास्तव के भतीजे कुशाल श्रीवास्तव ने कहा, “दूसरा कार्डियक अरेस्ट के कारण उनका निधन हो गया. हमें कल तक भरोसा था कि सब ठीक हो जाएगा क्योंकि वह दो महीने से इससे जूझ रहे थे.” बता दें कि 21 सितंबर को राजू श्रीवास्तव का बुधवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया. उनके भाई दीपू श्रीवास्तव ने यह जानकारी दी थी. राजू 58 वर्ष के थे और 40 दिन से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे.

Also Read: Raju Srivastava Love Story: पहली नजर में ही शिखा को दिल दे बैठे थे राजू श्रीवास्तव, ऐसी है लव स्टोरी
राजू और शिखा की लवस्टोरी

राजू श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव है और उनकी लवस्टोरी बेहद खास है. दरअसल, राजू ने शिखा को पहली बार अपने भाई की शादी में देखा था. शिखा को देखते ही उन्हें उनसे प्यार हो गया था और तब उन्होंने शिखा से शादी करने को सोच लिया था. राजू ने अपना रिश्ता उसके घर भिजवाया. उसके बाद दोनों की शादी साल 1993 में हुई.

राजू श्रीवास्तव के बच्चे

राजू श्रीवास्तव और शिखा श्रीवास्तव के दो बच्चे है- अंतरा श्रीवास्तव और बेटे का नाम आयुष्मान श्रीवास्तव है. अंतरा फ्लाइंग ड्रीम एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड में बतौर असिस्टेंट प्रोड्यूसर है. इंस्टाग्राम पर उन्हें 28.5k लोग फॉलो करते है और वो 1,089 लोग फॉलो करते है. उनका बेटा फिल्म लाइन से जुड़ा हुआ है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >