Stree 2 को लेकर राजकुमार ने शेयर किया लेटेस्ट अपडेट, बोले- दर्शकों को जल्द मिल सकता है एंटरटेनमेंट

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं. एक्टर ने अपनी सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 को लेकर लेटेस्ट अपडेट साझा किया है. उन्होंने कहा कि शूटिंग जल्द ही शुरू होगी.

बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव हाल ही में नोरा फतेही संग ‘अच्छा सिला दिया’ म्यूजिक वीडियो में सामने आये थे. गाने को दर्शकों का ढेर सारा प्यार मिला था. इससे पहले ये स्टार्स अमर कौशिक की फिल्म स्त्री के ‘कमरिया’ सॉन्ग में भी एक साथ नजर आ चुके हैं. अब एक इंटरव्यू में राजकुमार राव ने सुपरहिट फिल्म स्त्री 2 को लेकर अपडेट साझा किया है. उन्होंने कहा कि ”हम जल्द ही अपनी शूटिंग शुरू करेंगे. मैं वास्तव में ज्यादा कुछ नहीं कह सकता, लेकिन हां ये जल्द ही होगा और इसी साल होगा.

नोरा के साथ काम करने में हमेशा मजा आता है

अपने हाल ही में रिलीज हुए गाने के बारे में बात करते हुए, राजकुमार राव कहते हैं कि ”वह कई बार अच्छा सिला दिया’ सुनकर बड़े हुए हैं. इसलिए मेरे पास गाने की बहुत अच्छी यादें हैं, लेकिन जब भूषण (कुमार) सर ने मुझे फोन किया और कहा कि वह चाहते हैं कि मैं एक सिंगल करूं… तो मैंने कहा, निश्चित रूप से ये करुंगा, लेकिन गाना क्या है, तो उन्होंने मेरे लिए गाना बजाया, और मुझे अच्छा लगा. एक्टर ने कहा कि अरविंद खैरा इसका निर्देशन करेंगे, और मुझे उनका काम हमेशा पसंद आया है. नोरा भी वहां थीं, और मुझे लगा कि ‘कमरिया’ के बाद उनके साथ फिर से काम करना बहुत अच्छा होगा, इसलिए तुरंत हामी भर दी”.

नोरा ने कहा, दर्शकों को बस पंसद आये गाना

नोरा ने आगे कहा कि ”ऑरिजिनल गाना ज्यादा याद नहीं है. हालांकि, इस गीत के बोल इतने गहरे और शक्तिशाली हैं, वे एक खास तरह की भावना पैदा करते हैं. इसलिए जब मैंने पहली बार इसे सुना, तो मुझे पता था कि यह एक इंटेंस म्यूजिक वीडियो होगा. राजकुमार राव और अरविंद खैरा के साथ जोड़ी बनाई, जिन्होंने वीडियो का निर्देशन किया, मुझे पता था कि यह वास्तव में एक अच्छा अनुभव होने वाला है. 3 मिनट के वीडियो में लोगों को जोड़ना, ये काफी अच्छा एहसास था. मैंने इससे पहले विक्की कौशल के साथ ‘छोर देंगे’ और ‘पछताओगे’ जैसे सॉन्ग किए है”.

Also Read: सिंगर अताउल्लाह खान ने प्रेमिका का कत्ल कर जेल में लिखा था ‘अच्छा सिला दिया’ सॉन्ग? जानें उनकी बेवफाई का सच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >