Stree 2 को लेकर राजकुमार राव ने दिया बड़ा अपडेट, कहा- ‘स्त्री’ का दूसरा भाग भी उसी…

राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर स्टारर स्त्री 2′ को लेकर दर्शक काफी उत्साहित है. फिल्म को लेकर नया अपडेट आया है, जिसे राजकुमार ने खुद बताया है.

Stree 2: बॉलीवुड एक्टर राजकुमार राव की सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ के सीक्वल को लेकर बात काफी समय से चल रही थी. कुछ समय पहले ही इसे लेकर अनाउंसमेंट हुई कि ये 2024 में रिलीज होगी. अब इसे लेकर नया अपडेट आया है. एक्टर का कहना है कि उनकी सफल हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री’ का दूसरा भाग भी उसी ईमानदारी और स्नेह के साथ बनाया जाएगा, जिससे मूल फिल्म बनाई गई थी.

राजकुमार राव की फिल्म ‘स्त्री 2’

राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और श्रद्धा कपूर अभिनीत यह फिल्म 2018 में कमाई के मामले में सबसे सफल और समीक्षकों द्वारा प्रशंसित फिल्मों में शुमार रही थी. निर्माताओं ने पिछले महीने निर्देशक अमर कौशिक के साथ मिलकर फिल्म का दूसरा भाग बनाने की पुष्टि की थी.

फिल्म ‘स्त्री 2’ कब आएगी?

राजकुमार राव ने शुक्रवार को आईफा रॉक्स पुरस्कार समारोह से इतर ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, “’स्त्री’ हम सभी के लिए बहुत खास है. अमर और मैंने चर्चा की कि हम इसे दबाव में नहीं बनाएंगे. हम इसे उसी तरह की ईमानदारी और प्यार से बनाएंगे, जिससे हमने पहला भाग बनाया था. हम दूसरे भाग में भी वही ईमानदारी बनाए रखेंगे.”

Also Read: Oh My God 2: ओटीटी या सिनेमाघर…जानें कहां रिलीज होगी अक्षय कुमार की फिल्म Oh My God 2? हुआ खुलासा

राजकुमार राव की फिल्में

पिछली बार राजकुमार राव फिल्म भीड़ में नजर आए थे. हालांकि फिल्म दर्शकों को इम्प्रेस करने में नाकाम रही. वहीं, ‘मोनिका ओ माय डार्लिंग’ को हां कहने को लेकर प्रभात खबर से खास बातचीत में राजकुमार ने कहा था,” मुझे ना कहने की कोई वजह नहीं दिखी.जबरदस्त स्क्रिप्ट,नेटफ्लिक्स साथ में है. निर्देशक श्रीराम राघवन भी इस फ़िल्म से जुड़े हैं. बहुत अलग तरह की कॉमेडी है. मुझे लगा कि मुझे ये करना चाहिए. स्क्रिप्ट को पढ़ने के तुरंत बाद ही मैंने फ़िल्म को हां कह दिया.” (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >