नाटू-नाटू को आंध्र प्रदेश CM ने दी बधाई, तो इस बात पर नाराज हुए अदनान सामी, जानें पूरा मामला

‘नाटू नाटू’ गाने के गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने के बाद मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने टीम को बधाई देते हुए लिखा था, तेलुगु झंडा ऊंचा उड़ रहा है! इसके बाद अदनान सामी ने इसपर नाराजगी जताई थी. अब इसे लेकर ट्विटर पर वॉर शुरू हो गई है.

एसएस राजामौली (SS Rajamouli) की फिल्म आरआरआर (RRR) ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा दिया. फिल्म के ‘नाटू नाटू’ गाने ने गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीता और इस जीत पर हर कोई बधाई दे रहा है. आंध्र प्रदेश के सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने पूरे टीम को बधाई दी, लेकिन उनके ट्वीट पर सिंगर अदनानी सामी (Adnan Sami) नाराज हो गए. अदनान के इस ट्वीट पर स्वास्थ्य मंत्री रजनी ने इसका जवाब दिया.

जानें क्या है मामला

मुख्यमंत्री वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने ‘नाटू-नाटू’ गाने को लेकर ट्वीट कर लिखा था, तेलुगु झंडा ऊंचा उड़ रहा है! मैं पूरे आंध्रप्रदेश की ओर से बधाई देता हूं. एमएम कीरावानी, एसएस राजामौली, जूनियर एनटीआर, राम चरण और आरआरआर को बधाई दे रहा हूं. हमें आप पर गर्व है! इस ट्वीट पर सिंगर अदनान सामी ने जवाब देते हुए लिखा, तेलुगु झंडा? आपका मतलब भारतीय ध्वज? हम पहले भारतीय हैं और इसलिए कृपया देश के बाकी हिस्सों से खुद को अलग करना बंद करें…खासकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर, हम एक देश हैं! यह ‘अलगाववादी’ एटीट्यूड बेहद अच्छा नहीं है जैसा कि हमने 1947 में देखा था!!! धन्यवाद…जय हिंद.


स्वास्थ्य मंत्री रजनी ने अदनान के ट्वीट का दिया जवाब

अदनान सामी का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ है. जिसके बाद स्वास्थ्य मंत्री रजनी ने जवाब देते हुए लिखा, “ट्विटर पर ज्यादा सोचने के बजाय, शायद आपको भारत को एक और गोल्डन ग्लोब दिलाने की दिशा में काम करना चाहिए.” वहीं, वाईएसआरसी के एक प्रवक्ता एस राजीव कृष्ण ने कहा सीएम ने ये ट्वीट खुशी में किया था क्योंकि आरआरआर फिल्म से जुड़े कई लोग तेलुगु हैं. राजीव कृष्ण ने ट्वीट किया, “भारत के लिए हमारे प्यार को सबसे ऊपर नहीं रोकता है- आपको हमें देशभक्ति सिखाने की जरूरत नहीं है.”


अब अदनान ने कही ये बात

जिसके बाद अदनान सामी ने एस राजीव कृष्ण के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, मुझे यकीन है कि आप ‘देशभक्ति’ को जानते हैं, इसलिए इसमें किसी पाठ की आवश्यकता नहीं है, लेकिन जाहिर है कि आपको ‘स्टेट्समैनशिप’ में पाठ की आवश्यकता है!


Also Read: Entertainment News Live: ‘नाटू नाटू’ के अवॉर्ड जीतने पर बिग बी बोले-सबसे अच्छी उपलब्धि, रजनीकांत ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >