Raid 2 में अजय देवगन से भिड़ेगा ये खूंखार विलेन, इस हसीना संग करेंगे रोमांस, यहां जानें पूरी डिटेल्स

अजय देवगन की रेड 2 की शूटिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म में अजय देवगन एक बार फिर जबरदस्त एक्टिंग करते नजर आएंगे. फीमेल लीड के तौर पर वाणी कपूर दिखाई देंगी. अब विलेन कौन होगा इस राज से भी पर्दा उठ गया है.

अजय देवगन भारतीय सिनेमा के सबसे व्यस्त अभिनेताओं में से एक हैं, उनकी दमदार एक्टिंग को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते हैं. एक्टर सिंघम अगेन में दिखाई देंगे. फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. इन-दिनों अजय ने निर्देशक के रूप में राजकुमार गुप्ता के साथ बहुप्रतीक्षित रेड 2 की शूटिंग शुरू की है. इस थ्रिलर में फीमेल लीड के तौर पर उनके साथ वाणी कपूर हैं. मूवी 15 नवंबर को रिलीज होने के लिए तैयार है. अब मूवी को लेकर बड़ी खबर सामने आई है. जिसमें कहा जा रहा है कि अजय देवगन के साथ कौन सा एक्टर नेगेटिव रोल में लड़ता दिखाई देगा.

रेड 2 में रितेश देशमुख होंगे विलेन

पिंकविला की रिपोर्ट की मानें तो “रेड 2 एक फ्रेंचाइजी है, जिसमें एक्टर और विलेन के बीच जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस दिखाया जाएगा. दोनों की लड़ाई पूरे फिल्म का सार होने वाली है. ऐसे में सिंघम एक्टर के अपोजिट कोई दमदार एक्टर ही टिक पाएगा. फिल्म में जहां अजय देवगन आईआरएस अधिकारी, अमय पटनायक की भूमिका निभा रहे हैं, वहीं रेड 2 में विलेन के तौर पर रितेश देशमुख का नाम फाइनल कर लिया गया हैं. यह एक परफॉरमेंस-ड्राइवेन पार्ट है और दोनों कलाकार रेड 2 में जबरदस्त डायलॉगबाजी करेंगे. इस सीक्वल में नकारात्मक भूमिका निभाने के लिए रितेश भी उत्साहित हैं.”

विलेन के रोल के लिए काफी एक्साइटेड हैं रितेश देशमुख

अजय और रितेश की जोड़ी वाकई में धमाल मचाएंगी, क्योंकि दोनों स्टार्स ने इससे पहले ‘टोटल धमाल’ जैसी एक आउट-एंड-आउट कॉमेडी में साथ काम किया है. “रेड 2, रेड की दुनिया के अनुरूप ही रहेगी, लेकिन इस बार ड्रामा और रोमांच पहले भाग से दोगुना होगा. यह रियल लाइफ की घटनाओं से प्रेरणा लेती है, लेकिन राजकुमार गुप्ता ने इसे दर्शकों के लिए सिनेमाई बनाने के लिए स्वतंत्रता ली है. अजय और रितेश का आमना-सामना दर्शकों को खूब पसंद आने वाला है. बता दें कि एक था विलेन में रितेश ने नेगेटिव रोल निभाया था. जिसमें उन्हें काफी ज्यादा पसंद किया गया था. सीरियस लुक और साइको रोल भी एक्टर बखूबी करते हैं.

रेड 2, 15 नवंबर 2024 को होगी रिलीज

रेड 2 की शूटिंग पिछले हफ्ते मुंबई में शुरू हुई और अगले कुछ महीनों में इसे मुंबई, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और राजस्थान में बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा. फिल्म का निर्माण भूषण कुमार, कुमार मंगत पाठक, अभिषेक पाठक और कृष्ण कुमार द्वारा किया गया है और यह 15 नवंबर, 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी. यह गुलशन कुमार और टी सीरीज की प्रस्तुति और पैनोरमा स्टूडियोज प्रोडक्शन है. सिंघम अगेन के साथ रेड 2 2024 के सबसे प्रतीक्षित सीक्वल में से दो हैं, और दिलचस्प बात यह है कि दोनों में अजय देवगन मुख्य भूमिका मे�� हैं.

Also Read: Gadar 2: अजय देवगन-रोहित शेट्टी ने गदर 2 की सफलता पर तोड़ी चुप्पी, कहा- सनी देओल के लिए हममें से हर कोई…

सिंघम अगेन में नजर आएंगे अजय देवगन

अजय देवगन ने हाल ही में रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन की शूटिंग पूरी की. ये मूवी 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. सिंघम फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2011 में अजय देवगन के बाजीराव सिंघम के रूप में हुई थी. 2014 में सिंघम रिटर्न्स में अभिनय करने के बाद उन्होंने दर्शकों का दिल जीत लिया, जिसमें अभिनेत्री करीना कपूर खान भी थीं. सिंघम अगेन की रिलीज से पहले, फिल्म के निर्माताओं ने अजय देवगन का लुक जारी करने से पहले, अभिनेता करीना कपूर खान, टाइगर श्रॉफ, रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण के दिलचस्प लुक को अनबॉक्स किया था. प्रोजेक्ट के बारे में कुछ बातें सामने आईं, जिसमें इसके लेखन विभाग के विवरण का खुलासा हुआ. विशेष रूप से, रोहित शेट्टी निर्देशित इस फिल्म को शांतनु श्रीवास्तव, क्षितिज पटवर्धन, यूनुस सजावल, मिलाप जावेरी, अभिजीत खुमान, संदीप और अनुषा ने लिखा है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish lata

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >