PSEB 8th result 2023 Out: पंजाब बोर्ड 8वीं का रिजल्ट जारी, pseb.ac.in पर से डाउनलोड करें मार्कशीट

PSEB 8th result 2023 Out: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम आज 28 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे pseb.ac.in पर जारी किया गया. इस परीक्षा में 98.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लवप्रीत कौर टॉपर बन गईं हैं.

PSEB 8th result 2023 Out: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने 28 अप्रैल, 2023 को दोपहर 2:30 बजे PSEB कक्षा 8वीं का रिजल्ट 2023 घोषित किया. परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर रिजल्ट चेक कर सकते हैं. आधिकारिक वेबसाइट के अलावा PSEB कक्षा 8वीं के नतीजे तीसरे पक्ष की वेबसाइट indiaresults.com पर उपलब्ध होंगे.

PSEB 8th class result 2023 ऐसे करें चेक

सबसे पहले पीएसईबी की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं.

होमपेज पर, ‘परिणाम’ पर क्लिक करें.

अपना रोल नंबर और अन्य विवरण दर्ज करें.

सबमिट बटन पर क्लिक करें.

PSEB 8वीं परिणाम 2023 स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जाएगा.

भविष्य के संदर्भ के लिए रिजल्ट का प्रिंटआउट लें.

लवप्रीत कौर बनीं टॉपर; 98.01 पास प्रतिशत

PSEB 8th class result 2023: पंजाब बोर्ड कक्षा 8वीं के परिणाम आज 28 अप्रैल दोपहर 2.30 बजे pseb.ac.in पर जारी किया गया. इस वर्ष 3 लाख से अधिक उम्मीदवारों ने परीक्षा दी और परिणाम की प्रतीक्षा कर रहे थे. इस परीक्षा में 98.01 प्रतिशत अंक प्राप्त कर लवप्रीत कौर टॉपर बन गईं हैं.

Punjab Board Class 8th Result 2023: परिणाम पर उल्लेखित विवरण

छात्रों को PSEB 8वीं रिजल्ट 2023 में उल्लिखित विवरणों को जरूर चेक करना चाहिए. PSEB 8वीं कक्षा के परिणाम 2023 में गलत जानकारी मिलने पर संबंधित स्कूल के अधिकारियों से शिकायत दर्ज करें. नीचे जो विवरण दिया गया हैं उसका उल्लेख पंजाब बोर्ड PSEB 8वीं का रिजल्ट 2023 में किया जाएगा.

  • बोर्ड का नाम

  • परिणाम का नाम

  • कक्षा

  • रोल नंबर

  • छात्र का नाम

  • पिता का नाम

  • मां का नाम

  • जन्म की तारीख

  • सिक्योरिटी कोड गलत है

  • वर्ग

  • विषयवार अंक / ग्रेड

  • सकल अंक और ग्रेड

  • योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shaurya Punj

शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >