मुख्य बातें
Pro Kabaddi League live score प्रो कबड्डी का 36वां मुकाबला, जो पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया ड्रॉ पर खत्म हुआ. दोनों टीमें 30-30 अंक बनाये. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.
Pro Kabaddi League live score प्रो कबड्डी का 36वां मुकाबला, जो पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया ड्रॉ पर खत्म हुआ. दोनों टीमें 30-30 अंक बनाये. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.

Pro Kabaddi League: पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज का मुकाबला ड्रॉ, सुपर 10 से चूके मोनू
तमिल थलाइवाज के साथ ड्रॉ खेलने के बावजूद पटना पाइरेट्स को नुकसान नहीं उठाना पड़ा. पटना की टीम 24 अंक लेकर प्वाइंट टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. पटना ने अबतक तीन मुकाबले जीते हैं और केवल एक में हार का सामना करना पड़ा है. दूसरी ओर तमिल थलाइवाज की टीम दो जीत के बाद 22 अंक लेेकर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है.
पटना पाइरेट्स के स्टार रेडर मानू गोयट अपना सुपर 10 रेड नहीं कर पाये. उन्होंने 9 प्वाइंट बनाये. जबकि कप्तान प्रशांत ने 7 अंक बनाये. जबकि दूसरी ओर तमिल थलाइवाज की ओर से सब्सटीट्यूट की ओर से खेल रहे अजिंक्य पवार ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 12 अंक बनाये.
पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज का मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ. दोनों टीमों ने 30-30 अंक बनाये. हालांकि पहले हाफ में पटना ने तमिल थलाइवाज पर 6 प्वाइंट की बढ़त ले लिया था, लेकिन दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज की टीम ने शानदार प्रदर्शन दिखाया और ड्रॉ पर मुकाबला खत्म किया.
पहले हाफ में पटना ने तमिल थलाइवाज पर 6 अंकों की बढ़त बना लिया है. जिसमें पटना ने तमिल थलाइवाज को एक बार ऑल आउट भी किया और दो अंक भी बंटोरे.
रेडर मोनू गोयट और कप्तान प्रशांत के शानदार प्रदर्शन से दम पर पटना ने एक बार फिर से तमिल थलाइवाज पर बढ़त बना लिया है. मैच शुरू होने पर तमिल थलाइवाज ने पटना पर बढ़त बना लिया था.
दोनों टीमों के कप्तान के बीच इस समय जबरदस्त टक्कर चल रही है. पटना के कप्तान प्रशांत ने भी अबतक दो प्वाइंट बनाये हैं, तो तमिल थलाइवाज के कप्तान सुरजीत सिंह ने भी दो प्वाइंट अपनी टीम के लिए बनाये हैं. तमिल की टीम ने पटना पर इस समय एक प्वाइंट की बढ़त बना लिया है.
Pro Kabaddi League live score प्रो कबड्डी का 36वां मुकाबला, जो पटना पाइरेट्स और तमिल थलाइवाज के बीच खेला गया ड्रॉ पर खत्म हुआ. दोनों टीमें 30-30 अंक बनाये. मैच से जुड़ी हर अपडेट आप यहां देख सकते हैं.