Pro Kabaddi League: तमिल थलाइवाज और जयपुर पिंक पैंथर्स का मैच ड्रॉ, चमके रेडर मनजीत

Pro Kabaddi League: मुकाबला ड्रॉ पर खत्म होने से दोनों ही टीमों को प्वाइंट टेबल में नुकसान उठाना पड़ा. जयपुर पिंक पैंथर्स 10 मैच में 5 जीत और 4 हार के बाद 31 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है

प्रो कबड्डी 2022 (Pro Kabaddi League) का 58वां मुकाबला तमिल थलाइवाज (Tamil Thalaivas ) और जयपुर पिंक पैंथर्स (Jaipur Pink Panthers ) के बीच खेला गया. जो ड्रॉ पर खत्म हुआ. दोनों ही टीमों ने 31-31 प्वाइंट बनाये. दोनों ही टीमों को बराबर-बराबर अंक बांट दिये गये.

मुकाबला ड्रॉ पर खत्म होने से दोनों ही टीमों को प्वाइंट टेबल में नुकसान उठाना पड़ा. जयपुर पिंक पैंथर्स 10 मैच में 5 जीत और 4 हार के बाद 31 अंक लेकर चौथे स्थान पर पहुंच गयी है, तो तमिल थलाइवाज की टीम 10 में से केवल 3 मैच जीतकर 30 अंक लेकर पांचवें स्थान पर बनी हुई है.

Also Read: Pro Kabaddi League: बंगाल वॉरियर्स ने तमिल थलाइवाज को 37-28 से हराया, मनिंदर सिंह का सुपर 10 रेड

ड्रॉ मुकाबले में तमिल थलाइवाज के स्टार रेडर मनजीत ने शानदार प्रदर्शन किया और अपनी टीम के लिए 9 अंक बनाये. जबकि कप्तान सुरजीत सिंह ने 5 प्वाइंट बनाये. तमिल थलाइवाज की ओर से डिफेंडर सागर ने 4, साहिल सिंह ने 3, सब्सटीट्यूट खिलाड़ी अजिंक्य पवार ने 3 प्वाइंट बनाये.

दूसरी ओर से जयपुर की ओर से रेडर अर्जुन देशवाल ने 6, ऑलराउंडर दीपक हुड्डा ने 3, रेडर नवीन ने 6 और सनदीप ने 5 अंक बनाये. पहले हाफ में जयपुर ने तमिल थलाइवाज पर 4 अंकों की बढ़त बना लिया था. पहले हाफ में जयपुर के 17 और तमिल थलाइवाज के 13 प्वाइंट थे. जिसमें जयपुर ने एक बार तमिल थलाइवाज को ऑल आउट कर दिया था.

दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज ने वापसी की और 18 प्वाइंट बनाकर स्कोर को बराबरी पर पहुंचाया. दूसरे हाफ में जयपुर की टीम केवल 14 प्वाइंट ही बना पायी. दूसरे हाफ में तमिल थलाइवाज ने एक बार जयपुर को ऑल आउट भी कर दिया. लेकिन जयपुर की टीम दूसरे हाफ में 3 अतिरिक्त प्वाइंट जुटाने में कामयाब रही.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >