Priyanka Chopra: प्रियंका चोपड़ा ने भारत लौटते ही मोरबी ब्रिज हादसे पर जताया दुख, जानें क्या कहा

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा भारत वापस लौट गई है. उनका एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिखी. एक्ट्रेस ने वापस आते ही मोरबी ब्रिज हादसे पर दुख जताया है. बता दें कि वो 3 साल बाद वापस आई है.

Priyanka Chopra back To Mumbai: ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) करीब 3 साल वापस अपने देश भारत वापस आ गई है. प्रियंका का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मुंबई एयरपोर्ट से बाहर निकलते दिख रही है. पैपराजी के कैमरे में पीसी कैद हो गई. दीसरी तरफ देसी गर्ल ने वापस आते ही मोरबी ब्रिज हादसे पर उन्होंने दुख जताया.

प्रियंका चोपड़ा लौटी भारत

प्रियंका चोपड़ा का एयरपोर्ट वीडियो विरल भयानी ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है. वीडियो में एक्ट्रेस ब्लू को-ऑर्ड आउटफिट में दिख रही है. देसी गर्ल ने व्हाइट स्नीकर्स पहने है और एक बैग कैरी किया हुआ है. उनके साथ उनकी टीम भी दिख रही है. बता दें कि एक्ट्रेस अपने पति निक जोनस और बेटी मालती मैरी के बिना भारत आई है.

मोरबी ब्रिज हादसे पर क्या बोली प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर मुंबई आते ही लिखा, मुंबई मेरी जान. एक अन्य पोस्ट में एक्ट्रेस ने मोरबी ब्रिज हादसे के बारे में लिखा, बहुत दिल दहला देने वाला. गुजरात में पुल गिरने से प्रभावित सभी लोगों के लिए मेरी संवेदना है. घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना. मेरी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं शोक करने वाले परिवारों के साथ है.

वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने एक और फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वो करण जौहर का चैट शो कॉफी विद करण देख रही है. एक तसवीर शेयर कर उन्होंने लिखा, अगर आप टीवी पर करण जौहर के साथ जेटलैग्ड नहीं हैं तो यह मुंबई नहीं है. बता दें कि कॉफी विद करण पॉपुलर शोज में से एक है, जिसमें कई सेलेब्स हर सीजन में आते है. फिल्मों की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा जी ले जरा में आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ नजर आएंगी. इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी में नजर आएगी, जो अगले साल 2023 में रिलीज होगी.

Also Read: प्रियंका चोपड़ा ने मनाया निक जोनस का बर्थडे, दिन में गोल्फ गेम और रात में शानदार पार्टी, VIDEO

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Divya keshri

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >