प्रियंका चोपड़ा ने मनाया निक जोनस का बर्थडे, दिन में गोल्फ गेम और रात में शानदार पार्टी, VIDEO

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस का 30वां बर्थडे बड़े ही धूमधाम से मनाया. एक्ट्रेस ने वीडियो शेयर कर खास मैसेज लिखा है. वीडियो पर यूजर्स कमेंट कर रहे है. इसमें कपल व्हाइट आउटफिट में सेलिब्रेट करते दिख रहे है.

ग्लोबल आइकन प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस पावर कपल माने जाते हैं. प्रियंका और निक एक-दूसरे पर प्यार बरसाने का कोई मौका नहीं छोड़ते. कपल अपने बिजी शेड्यूल से समय निकाल कर समय निकाल लेते है. इस बीच देसी गर्ल ने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पति का बर्थडे सेलिब्रेट करती दिख रही है. इसे देखकर लग रहा है निक ने अपने जन्मदिन पर खूब एंजॉय किया.

प्रियंका चोपड़ा का वीडियो

निक जोनस ने प्रियंका चोपड़ा और अपने सभी दोस्तों के साथ स्कॉट्सडेल नेशनल गोल्फ क्लब में अपना 30वां बर्थडे मनाया. जन्मदिन के दिन निक ने जमकर गोल्फ खेला और रात में शानदार पार्टी की. पार्टी का थीम व्हाइट था और निक के माता-पिता, भाई-जो, फ्रैंकी और केविन शामिल हुए. इसके अलावा उनके कई करीबी दोस्त भी इस जश्न का हिस्सा बने.

https://www.instagram.com/p/CiqFJZ4OVsC/
यूजर्स कर रहे कमेंट

प्रियंका चोपड़ा इस वीडियो में निक जोनस संग रोमांटिक अंदाज में दिखी. इसके साथ कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, हैप्पी बर्थडे माय लव. आपके जीवन में हमेशा खुशियां बनी रहे और आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहे. आई लव यू. ये एक ऐसा वीकेंड था, जिसने मेरा दिल इतना भर दिया. इसकी शुरुआत मेरे पति की 30वें बर्थडे मनाने से शुरू हुई और अंत में यह और भी अधिक हो गया.

Also Read: Priyanka Chopra Daughter Photo: प्रियंका चोपड़ा ने बेटी मालती को गोद में लेकर दिए पोज,अनसीन फोटो आई सामने
प्रियंका चोपड़ा ने लिखा निक के लिए मैसेज

प्रियंका चोपड़ा ने इसे सेलिब्रेशन में शामिल होने के लिए निक जोनस के परिवार और दोस्तों को शुक्रिया कहा. इस वीडियो पर निक ने कमेंट में रेड हार्ट इमोजी बनाया. एक औऱ कमेंट में उन्होंने लिखा, एपीक टाइमिंग. आप कमाल हो. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों अमेजिंग हो. एक और यूजर ने लिखा, कोई इतना खूबसूरत कैसे हो सकता है. एक और यूजर ने लिखा, आपदोनों परफेक्ट हो एकसाथ.

2018 में प्रियंंका-निक ने की थी शादी

गौरतलब है कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की मुलाकात 2017 में मेट गाला में हुई थी. जिसके बाद दोनों ने 2018 में शादी कर ली. अब दोनों माता-पिता बन चुके है. वहीं, अगर फिल्मों की बात करें तो एक्ट्रेस सिटाडेल, इट्स ऑल कमिंग बैक टू मी और जी ले जरा में नजर आएंगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >