येलो साड़ी-हाथ में आरती की थाल, प्रियंका ने निक संग ऐसे मनाई दिवाली, फैंस बोले- हमारी संस्कृति को दुनिया भर...

प्रियंका चोपड़ा ने दिवाली के मौके पर अपने पति निक जोनास संग लॉस एंजिल्स वाले घर में पूजा की. इस दौरान उनकी तसवीर इंटरनेट पर वायरल हो रही है और फैंस उनकी तारीफ कर रहे है.

दिवाली का त्योहार बॉलीवुड सेलेब्स काफी धूम-धाम से मनाते है. स्टार्स फैंस को खास तरीके से बधाइयां देने से भी पीछे नहीं हटती. इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी अपने पति निक जोनास (Nick Jonas) संग लॉस एंजिलस स्थित अपने घर में पूजा की. देसी गर्ल ने कुछ फोटोज भी शेयर किया है, जो अब वायरल हो रही है.

प्रियंका चोपड़ा हर शुभ मौके पर भारतीय तरीके से पूजा- पाठ करती हैं. इसमें एक्ट्रेस का साथ उनके पति निक जोनास बखूबी देते है. दिवाली के खास मौके पर भी प्रियंका ने अपने लॉस एंजेलिस स्थित घर में पूजा की. उन्होंने निक संग फोटो शेयर कर कैप्शन में लिखा, या देवी सर्वभूतेषु लक्ष्मी रूपेण संस्थिता. नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमस्तस्यै नमो नमः.

https://www.instagram.com/p/CV3zdvIvx6k/

येलो साड़ी में प्रियंका चोपड़ा बेहद खूबसूरत दिख रही हैं, जबिक निक ने व्हाइट कुर्ता पहना हुआ है. दोनों के हाथ में आरती की थाल भी दिख रही है और पूरे ध्यान से वो पूजा करते नजर आ रहे है. तसवीर पर अबतक 1097954 लाअक्स आए है और ये बढ़ ही रहा है. फैंस इस पर कमेंट भी कर रहे है.

Also Read: Alia Bhatt ने रणबीर कपूर संग पहली बार शेयर किया ये स्पेशल फोटो, फैंस बोले- खुल्लम खुल्ला प्यार करेंगे…

प्रियंका चोपड़ा की इस फोटो पर एक यूजर ने लिखा, वॉव इसको बोलते है संस्कार. एक यूजर ने लिखा, हमारी संस्कृति को दुनिया भर में फैलाने के लिए आप पर गर्व है !!!. एक यूजर ने लिखा, आप दोनों को भी हैप्पी दिवाली. कई यूजर्स ने उनके लुक को भी लेकर कमेंट किया.

https://www.instagram.com/p/CV1wisIrM-o/

वहीं, प्रियंका चोपड़ा ने अपनी कुछ फोटोज पोस्ट की थी, जिसमें वो फ्लोरल लहंगा और मिरर वर्क वाली चोली में काफी हसीन दिखी थी. इस लुक में उन्होंने कई अलग- अलग पोज में फोटोज शेयर की थी. तसवीरों पर फैंस ने जमकर कमेंट किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >