AI मिशन पर सरकार का जोर, पीएम मोदी ने कही यह बात

पीएम ने कहा कि एआइ 21वीं सदी में विकास का सबसे बड़ा जरिया बन सकती है, पर यह 21वीं सदी का विनाश करने की भी समान रूप से ताकत रखती है. डीपफेक, साइबर सुरक्षा व डेटा चोरी की चुनौती के अलावा एआइ उपकरणों का आतंकियों के हाथों में पड़ना एक बड़ा खतरा है. हमें इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.

मुख्य बातें –

कृत्रिम मेधा में स्वास्थ्य सेवा सहित क्षेत्रों को बदलने की क्षमता

एआइ के नैतिक उपयोग के लिए वैश्विक ढांचा बनाने की जरूरत

टिकाऊ विकास में कृत्रिम मेधा की होगी बड़ी भूमिका

एआइ की दिशा मानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर होगी निर्भर

PM Modi & Artificial Intelligence : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने (Prime Minister Narendra Modi) भारत को कृत्रिम मेधा (एआइ) के जिम्मेदार व नैतिक उपयोग के लिए प्रतिबद्ध बताते हुए कहा कि यह तकनीक भारत के प्रौद्योगिकी परिदृश्य में आमूल-चूल बदलाव की क्षमता रखती है. इसे ध्यान में रखते हुए सरकार जल्द ही एआइ मिशन शुरू करेगी.

एआइ के नैतिक उपयोग के लिए एक वैश्विक ढांचा बनाने की जरूरत

एआइ पर वैश्विक साझेदारी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने ये बातें कहीं. उन्होंने एआइ पर आधारित उपकरणों के आतंकियों के हाथ में पड़ने के खतरे को लेकर आगाह किया और सुझाव दिया कि एआइ के नैतिक उपयोग के लिए एक वैश्विक ढांचा बनाने की जरूरत है.

Also Read: Google ने रॉलआउट किया AI बेस्ड नोट ऐप NotebookLM, मिलेगा Gemini का सपोर्ट

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चुनौतियों को लेकर भी चेताया

उन्होंने कहा कि एआइ 21वीं सदी में विकास का सबसे बड़ा जरिया बन सकती है, पर यह 21वीं सदी का विनाश करने की भी समान रूप से ताकत रखती है. डीपफेक, साइबर सुरक्षा व डेटा चोरी की चुनौती के अलावा एआइ उपकरणों का आतंकियों के हाथों में पड़ना एक बड़ा खतरा है. हमें इस ओर ध्यान देने की जरूरत है.

शिखर सम्मेलन में बोले पीएम मोदी

एआइ के नैतिक उपयोग के लिए वैश्विक ढांचा बनाने की जरूरत

कृत्रिम मेधा में स्वास्थ्य सेवा सहित क्षेत्रों को बदलने की क्षमता

टिकाऊ विकास में कृत्रिम मेधा की होगी बड़ी भूमिका

एआइ की दिशा मानवीय और लोकतांत्रिक मूल्यों पर होगी निर्भर

Also Read: Grok AI चैटबॉट क्या है? X के प्रीमियम मेंबर्स को Elon Musk देंगे यह सौगात

सामाजिक और समावेशी विकास के लिए होगा एआइ का उपयोग

प्रधानमंत्री मोदी ने एआइ को सुरक्षित व विश्वसनीय बनाने का आह्वान करते हुए कहा कि चर्चा एआइ से निकलने वाली जानकारी को विश्वसनीय बनाने के तरीके पर होनी चाहिए. एआइ को सर्व-समावेशी बनाने पर ही इसके अधिक समावेशी परिणाम मिलेंगे. एआइ सिर्फ नयी तकनीक नहीं है, बल्कि एक विश्वव्यापी आंदोलन है. सरकार सामाजिक और समावेशी विकास के लिए एआई की पूरी क्षमता का इस्तेमाल करने की कोशिश करेगी.

विकास और विनाश का बड़ा जरिया बन सकती है तकनीक

पीएम मोदी ने कहा कि एआइ 21वीं सदी में विकास का सबसे बड़ा जरिया बन सकती है, पर यह 21वीं सदी का विनाश करने की भी समान रूप से ताकत रखती है. डीपफेक, साइबर सुरक्षा व डेटा चोरी की चुनौती के अलावा एआइ उपकरणों का आतंकियों के हाथों में पड़ना एक बड़ा खतरा है. इस ओर ध्यान देना जरूरी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >