गुजरात चुनाव 2022: प्रधानमंत्री मोदी ने पालमपुर में दिया 5P का मंत्र, गुजरात में जीत का बनाया प्लान

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पालमपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने रैली में गुजरात जीत का बड़ा प्लान में बताया और 5 पी का मंत्र भी दिया. उन्होंने कहा, जब भी पालनपुर आता हूं तो मेरा ध्यान 5P पर जाता है.

गुजरात विधानसभा चुनाव 2022 के लिए 1 दिसंबर को पहले चरण का मतदान होना है. जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी सहित तमाम पार्टियों ने प्रचार अभियान तेज कर दी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पालमपुर में एक रैली को संबोधित किया. जहां उन्होंने 5 पी का मंत्र दिया और जीत का बड़ा प्लान बनाया.

गुजरात में जीत के लिए पीएम मोदी ने दिया 5 पी का मंत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के पालमपुर में एक बड़ी जनसभा को संबोधित किया. उन्होंने रैली में गुजरात जीत का बड़ा प्लान में बताया और 5 पी का मंत्र भी दिया. उन्होंने कहा, जब भी पालनपुर आता हूं तो मेरा ध्यान 5P पर जाता है. प्रधानमंत्री ने इसका मतलब भी समझाया. उन्होंने कहा, 5P का मतलब पर्यटन, पर्यावरण, पानी, पशुधन और पोषण से है.

Also Read: गुजरात विधानसभा चुनाव 2022: जानिए कौन-कौन से वो बड़े चेहरे हैं, जिनपर बीजेपी-कांग्रेस और AAP खेल रही दांव

अगले 25 सालों के लिए गुजरात का भविष्य तय करेगा यह चुनाव : मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गुजरात का आगामी विधानसभा चुनाव ना तो विधायक और ना ही सरकार चुनने को लेकर है बल्कि यह अगले 25 सालों के लिए राज्य की किस्मत तय करने को लेकर है. मोदी ने कहा कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र और गुजरात की सरकारों ने राज्य में विकास के बहुत सारे काम किए हैं लेकिन अब समय लंबी छलांग लगाने का है.

गुजरात को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने के प्रयास : मोदी

प्रधानमंत्री ने रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा, वह गुजरात को विकसित देशों की श्रेणी में खड़ा करने के प्रयास कर रहे हैं. उन्होंने कहा, समय आ गया है अब एक लंबी छलांग लगाने का. एक मजबूत सरकार बनाने के लिए मुझे आपका समर्थन चाहिए.

समस्याएं बताने की आवश्यकता नहीं, मैं यहीं पला बढ़ा हूं : मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने लोगों से कहा, मुझे अपनी समस्याएं बताने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि मैं यहीं पला बढ़ा हूं और मुद्दों को अच्छी तरह समझता हूं. उन्होंने कहा, बहुत कम समय में हम जल और बिजली की कमी से संबंधित संकट को दूर करने में सफल रहे. आज के 20 से 25 साल के युवाओं को पता नहीं होगा कि कुछ दशक पहले स्थितियां कितनी खराब थीं.

गुजरात विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान

गुजरात की 182-सदस्यीय विधानसभा के लिए दो चरणों में मतदान होना है. पहले चरण का मतदान एक दिसंबर को और दूसरे चरण का मतदान पांच दिसंबर को होगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >