Preity Zinta ने सुजैन और अर्सलान संग शेयर की तस्वीर, ताज होटल के सामने दिये पोज, VIDEO

प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बोटिंग करती दिख रही हैं. वो वीडियो में सेल्फी लेती दिख रही हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ स्टिल फोटो शेयर की है जिसमें वो सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग दिख रही हैं. वो अपने कुछ और दोस्तों संग इस पल को इंज्वॉय करती दिख रही हैं.

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा कुछ दिन पहले ही भारत पहुंची हैं और यहां पहुंचते ही उन्होंने सबसे पहले सिद्धिविनायक मंदिर में दर्शन किये. इसकी तस्वीरें एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा की थी. अब उन्होंने कुछ और तस्वीरें शेयर की हैं जिनमें वो मुंबई में बोटिंग का लुत्फ उठाती नजर आ रही हैं. इसके अलावा कुछ तस्वीरों में वो अपने दोस्तों के साथ भी पोज देती नजर आ रही हैं. उनकी तस्वीरें और वीडियोज तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

सुजैन-अर्सलान संग मस्ती करती दिखीं एक्ट्रेस

प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वो बोटिंग करती दिख रही हैं. वो वीडियो में सेल्फी लेती दिख रही हैं. इसके अलावा उन्होंने कुछ स्टिल फोटो शेयर की है जिसमें वो सुजैन खान और उनके ब्वॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी संग दिख रही हैं. वो अपने कुछ और दोस्तों संग इस पल को इंज्वॉय करती दिख रही हैं. तस्वीरें शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा,’ सबसे अच्छे मिलन सहज होते हैं. इतने मजेदार समय के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद. मैं बहुत खुश हूं कि मुझे इस बवंडर ट्रिप पर अपने इतने सारे दोस्तों से मिलने का मौका मिला.’

https://www.instagram.com/p/CmDlUkOq0NU/
ताज होटल के सामने दिये पोज

इसके अलावा उन्होंने एक और तस्वीर साझा की है जिसमें वो ताज होटल के सामने पोज दे रही हैं. उन्होंने इस तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में ‘वाह ताज’ लिखा. उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वाह. ताज के सामने प्रीति जिंटा. आपकी सबसे खूबसूरत तस्वीरों में से एक. एक यूजर ने लिखा, डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा. एक यूजर ने लिखा, आप बॉलीवुड की सबसे गार्जियस क्वीन हो. उनकी तस्वीर पर फैंस दिल वाला इमोजी शेयर कर रहे हैं.

https://www.instagram.com/p/CmDt81NSsFC/
https://www.instagram.com/p/Cl7v25zKx4P/
सिद्धिविनायक मंदिर में की थी पूजा अर्चना

इससे पहले प्रीति जिंटा ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा करती नजर आई थी. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा था, ‘बैक इन मुंबई…. सिद्धिविनायक मंदिर में. वाह! वहां की आरती में शामिल होना और एक थकान भरीउड़ान के बाद तरोताजा महसूस करना अद्भुत था. हमें इस तरह के अद्भुत दर्शन कराने के लिए मंदिर में सभी को (हाथ जोड़कर इमोजी) बहुत-बहुत धन्यवाद. दिल और आत्मा दोनो को शांति मिल गई.”

Also Read: Disha Patani: सर्बिया के इस शख्स संग जुड़ रहा दिशा पटानी का नाम, अब अलेक्जेंडर ने बतायी सच्चाई
जीन गुडइनफ संग की है शादी

बता दें कि प्रीति ने फरवरी 2016 में जीन गुडइनफ के साथ शादी की थी. यह लॉस एंजिल्स में एक निजी समारोह था. इसके बाद से वो वहीं रह रही हैं. नवंबर 2021 में कपल ने सरोगेसी के माध्यम से जुड़वां बच्चों, जय और जिया का स्वागत किया. उनके बच्चे इस साल एक हो गये हैं. प्रीति ने तस्वीरों के साथ इंस्टाग्राम पर अपने जुड़वा बच्चों के पहले जन्मदिन के लिए तस्वीर शेयर करते हुए मैसेज भी पोस्ट किया था.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Budhmani Minj

Senior Journalist having over 10 years experience in Digital, Print and Electronic Media.Good writing skill in Entertainment Beat. Fellow of Centre for Cultural Resources and Training .

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >