बंगाल चुनाव में मुस्लिम है बड़ा Factor लेकिन ओवैसी नहीं, चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर का दावा

Prashant Kishor Latest News :बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में चौथे चरण का चुनाव खत्म हो चुका है. राज्य में चार चरण के चुनाव अब भी बाकी है. वहीं चुनाव को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ओवैसी भी बंगाल में सक्रिय हो गए हैं. ओवैसी ने मालदा और मुर्शिदाबाद के कुछ सीटों पर कैंडिडेट उतारा है. इसी बीच ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को लेकर ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है.

बंगाल विधानसभा चुनाव 2021 में चौथे चरण का चुनाव खत्म हो चुका है. राज्य में चार चरण के चुनाव अब भी बाकी है. वहीं चुनाव को देखते हुए असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी ओवैसी भी बंगाल में सक्रिय हो गए हैं. ओवैसी ने मालदा और मुर्शिदाबाद के कुछ सीटों पर कैंडिडेट उतारा है. इसी बीच ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम को लेकर ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने बड़ा दावा किया है.

रिपब्लिक टीवी से बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा है कि बंगाल विधानसभा चुनाव में टीएमसी के लिए असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) कोई फैक्टर नहीं है. उन्होंंने कहा कि बंगाल में टीएमसी (TMC) की लड़ाई बीजेपी से है. इसके अलावा कोई कहीं फैक्टर नहीं है. पीके ने आगे कहा कि अगर किसी समुदाय के कुछ वोट डेंट भी करता है तो टीएमसी को उसका फर्क नहीं पड़ने वाला है. उन्होंने कहा हमारे लिए समुदाय महत्वपूर्ण है और ममता बनर्जी के कामकाज से सभी लोग खुश हैं.

100 के अंदर सिमट जाएगी बीजेपी– पीके ने अपने बयान को दोहराते हुए कहा कि बीजेपी बंगाल चुनाव में 100 सीट के अंदर सिमट जाएगी. उन्होंने कहा कि मैं अपने पुराने बयान पर कायम हूं और अगर बीजेपी 100 से अधिक सीटें जीतती है, तो मैं रणनीति बनाने का काम छोड़ दूंगा. उन्होनें आगे कहा कि बीजेपी सिर्फ जीत का हवा दे रही है.

Also Read: Bengal Chunav 2021: ‘ये 2021 का बंगाल, लोकतंत्र से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा’, नदिया की रैली में बोले पीएम मोदी

सेंट्रल फोर्स पर कही ये बात– प्रशांत किशोर ने सेंट्रल फोर्स को लेकर भी बयान दिया. पीके ने कहा कि अगल सेंट्रल फोर्स अपने कर्तव्य को भूलकर लोगों के वोट देने से रोकेंगे तो उनके खिलाफ क्या किया जाएगा? हरेक डेमोक्रेटिक प्रोटेस्ट किया जाएगा. उन्होंने ममता के बयान का बचाव करते हुए कहा कि दीदी ने सिर्फ घेराव की बात कही है, मारने और हमले की नहीं.

Posted By : Avinish kumar mishra

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >