T20 World Cup 2022 Points Table: भारत की बांग्लादेश पर जीत के बाद बदला समीकरण, पाकिस्तान का खेल खत्म?

पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ में अबभी बनी हुई है. लेकिन भारत के हाथों बांग्लादेश की हार के बाद पाक टीम की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गयी है. प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान की टीम इस समय केवल दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है.

भारत ने एडीलेड में खेले गये टी20 वर्ल्ड कप के बेहद रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को पांच रन से हरा दिया. रोमांचक जीत के बाद भारतीय टीम ने सेमीफाइनल के लिए अपनी टिकट लगभग कन्फर्म करा ली है. बांग्लादेश के खिलाफ मिली जीत के बाद भारतीय टीम प्वाइंट टेबल में अपने ग्रुप में टॉप पर पहुंच गयी है. भारतीय टीम के 4 मैचों में 3 जीत और एक हार के बाद छह अंक हो गये हैं. हालांकि सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को अपना आखिरी मुकाबला हर हाल में जीतना होगा. दूसरी ओर से बांग्लादेश की हार के बाद पाकिस्तान के लिए सेमीफाइनल की राह कठिन हो गयी है. पाक टीम पर टूर्नामेंट से बाहर होने का भी खतरा मंडराने लगा है.

पाकिस्तान के लिए आसान नहीं सेमीफाइनल की राह

पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल की दौड़ में अबभी बनी हुई है. लेकिन भारत के हाथों बांग्लादेश की हार के बाद पाक टीम की सेमीफाइनल की राह कठिन हो गयी है. प्वाइंट टेबल में पाकिस्तान की टीम इस समय केवल दो अंकों के साथ पांचवें स्थान पर बनी हुई है. पाकिस्तान 3 मैचों में केवल एक में ही जीत दर्ज की है और दो में उसे हार का सामना करना पड़ा. पाकिस्तान के अभी दो और मुकाबले खेलने हैं, जिसमें उसे हर हाल में जीत दर्ज करना होगा. तभी उसे सेमीफाइनल का टिकट मिल सकता है. पाकिस्तान को एक मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, जबकि दूसरा मुकाबला बांग्लादेश के खिलाफ. दक्षिण अफ्रीका की टीम अबतक एक भी मैच नहीं हारी है. 3 मैच में दो जीत और टाई के बाद अफ्रीका के पांच प्वाइंट हैं और दूसरे स्थान पर पहुंच गयी है. दूसरी ओर बांग्लादेश की टीम बड़ा उलटफेर करने में माहिर है. वैसे में पाकिस्तान के लिए दोनों ही मैच आसान नहीं होने वाला है.

Also Read: फैन ने बनाया विराट कोहली के होटल रूम का वीडियो, अनुष्का शर्मा ने नाराजगी भरा पोस्ट किया शेयर

एक जीत और सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है दक्षिण अफ्रीका

टी20 वर्ल्ड कप में अबतक शानदार प्रदर्शन करने वाली दक्षिण अफ्रीकी टीम सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बन सकती है. उसे अंतिम चार में पहुंचने के लिए केवल एक मुकाबला जीतना है. दक्षिण अफ्रीका को पाकिस्तान के साथ एक मुकाबला खेलना है, तो दूसरा मुकाबला नीदरलैंड के खिलाफ खेलना है.

बांग्लादेश की संभावना

बांग्लादेश के लिए भी सेमीफाइनल की राह आसान नहीं है. उसे पाकिस्तान के खिलाफ सुपर 12 का आखिरी मुकाबला खेलना है. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए उसे पाकिस्तान को हर हाल में हराना होगा. फिलहाल प्वाइंट टेबल में बांग्लादेश की टीम 4 मैचों में दो हार और दो जीत के बाद 4 अंक लेकर तीसरे स्थान पर पहुंच गयी है. ग्रुप 2 से नीदरलैंड की टीम पहले ही सेमीफाइनल से बाहर हो चुकी है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >