Narendra Modi in Varanasi : ‘पहले विकास का पैसा भ्रष्‍टाचार में जाता था’, वाराणसी में बोले पीएम मोदी

Narendra Modi in Varanasi Live: पीएम मोदी आज यूपी के वाराणसी और सिद्धार्थनगर में 5200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना का शुभारंभ किया. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को चुनाव से पहले पूर्वांचल को साधने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.

Live Updates
8:04 PM. 25 Oct 21 2:34 PM. 25 Oct

पिछली सरकारों ने काशी को बेहाल छोड़ दिया था : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि पिछली सरकारों ने काशी को बेहाल छोड़ दिया था. जितना काम बीते कुछ सालों में हुआ है, अगर पिछली सरकारों ने किया होता तो काशी की स्थिति ऐसी नहीं रहती, लेकिन उन्होंने तो काशी को उसके हाल पर छोड़ दिया था. देश के 730 जिलों में इंट्रीग्रेटेड पब्लिक हेल्थ लैब्स और देश में चिन्हित 3500 हजार ब्लॉक में ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट बनाई जाएंगी.

8:04 PM. 25 Oct 21 2:34 PM. 25 Oct

देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए हम दिन-रात एक कर रहे हैं : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज केंद्र और राज्य में वो सरकार है जो गरीब, दलित, शोषित-वंचित, पिछड़े, मध्यम वर्ग, सभी का दर्द समझती है. देश में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर करने के लिए हम दिन-रात एक कर रहे हैं. आयुष्मान भारत योजना ने 2 करोड़ से अधिक गरीबों का अस्पताल में मुफ्त इलाज भी करवाया है. इलाज से जुड़ी अनेक परेशानियों को आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के जरिए हल किया जा रहा है. हमसे पहले जो सरकारे में रहे, उनके लिए स्वास्थ्य सेवा पैसा कमाने, घोटालों का जरिया रही है. गरीब की परेशानी देखकर भी, वो उनसे दूर भागते रहे.

8:04 PM. 25 Oct 21 2:34 PM. 25 Oct

पहले विकास का पैसा भ्रष्‍टाचार में जाता था : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए 600 से अधिक जिलों में क्रिटिकल केयर से जुड़े 35 हजार से ज्यादा नए बेड तैयार किए जाएंगे. विरोधियों पर हमला करते हुए उन्होंने कहा कि पहले की सरकार जनता की परेशानी से भागती थी. अब ईमानदारी और ऊर्जा के साथ काम हो रहा है. पहले विकास का पैसा भ्रष्‍टाचार में जाता था. अब विकास का पैसा विकास में जाता है.

8:04 PM. 25 Oct 21 2:34 PM. 25 Oct

पहले गरीब और मिडिल क्लास में इलाज को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी : पीएम मोदी

पीएम मोदी ने कहा कि काशी के इंफ्रास्ट्रकचर से जुड़े करीब 5,000 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स, इसमें सड़कों से लेकर, घाटों की सुंदरता, गंगा जी और वरुणा की साफ-सफाई, पुलों, पार्किंग स्थलों, बीएचयू में अनेक सुविधाएं शामिल हैं. इस स्वास्थ्य योजना का दूसरा पहलू, रोगों की जांच के लिए टेस्टिंग नेटवर्क से जुड़ा है. इस मिशन के तहत, बीमारियों की जांच, उनकी निगरानी कैसे हो, इसके लिए ज़रूरी इंफ्रास्ट्रक्चर का विकास किया जाएगा. गरीब और मिडिल क्लास में इलाज को लेकर हमेशा चिंता बनी रहती थी. आयुष्मान भारत हेल्थ इंफ्रा मिशन हेल्थ केयर सिस्टम ने पुरानी सरकारों मे रही कमी को पूरा करने के लिए एक समाधान का रास्ता दिया है.

8:04 PM. 25 Oct 21 2:34 PM. 25 Oct

अब फ्री मेडिकल कंसलटेशन, फ्री टेस्ट, फ्री दवा जैसी सुविधाएं मिलेंगी : पीएम मोदी

आगे रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि गांवों और शहरों में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर खोले जा रहे हैं, जहां बीमारियों को शुरुआत में ही डिटेक्ट करने की सुविधा होगी. इन सेंटरों में फ्री मेडिकल कंसलटेशन, फ्री टेस्ट, फ्री दवा जैसी सुविधाएं मिलेंगी.

8:04 PM. 25 Oct 21 2:34 PM. 25 Oct

विरोधियों पर निशाना 

प्रधानमंत्री ने कहा कि काशी से शुरु होने जा रही योजनाओं में महादेव का आशीर्वाद है, वहां कल्याण ही कल्याण है, सफलता ही सफलता है. जब महादेव का साथ हो तो वहां दुख और कष्ट सब खत्म हो जाते हैं. उन्होंने कहा कि आज़ादी के बाद के लंबे कालखंड में आरोग्य पर, स्वास्थ्य सुविधाओं पर उतना ध्यान नहीं दिया गया, जितनी देश को जरूरत थी. देश में जिनकी लंबे समय तक सरकारें रहीं, उन्होंने देश के हेल्थकेयर सिस्टम के संपूर्ण विकास के बजाय, उसे सुविधाओं से वंचित रखा.

मुख्य बातें

Narendra Modi in Varanasi Live: पीएम मोदी आज यूपी के वाराणसी और सिद्धार्थनगर में 5200 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और आत्मनिर्भर स्वास्थ्य भारत योजना का शुभारंभ किया. पीएम मोदी के इस कार्यक्रम को चुनाव से पहले पूर्वांचल को साधने की तैयारी के रूप में देखा जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >