PM नरेंद्र मोदी अब WhatsApp पर भी मिलेंगे, लाइव हुआ चैनल, सीधे जुड़ सकते हैं आप

1 / 1
PM नरेंद्र मोदी अब WhatsApp पर भी मिलेंगे, लाइव हुआ चैनल, सीधे जुड़ सकते हैं आप
फुल स्क्रीन में देखें

PM नरेंद्र मोदी अब WhatsApp पर भी मिलेंगे, लाइव हुआ चैनल, सीधे जुड़ सकते हैं आप

PM Narendra Modi WhatsApp Channel – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अब आप व्हाट्सऐप पर जुड़ सकते हैं. पीएम नरेंद्र मोदी आपको कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर मिल जाएंगे. उन्हें आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर X सहित दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर फॉलो कर सकते हैं. इस लिस्ट में अब व्हाट्सऐप का भी नाम जुड़ गया है.

PM Modi WhatsApp Channel: भारत के लोकप्रिय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आप कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर फॉलो करते होंगे. अब आप व्हाट्सऐप पर भी नरेंद्र मोदी से जुड़ सकते हैं. पीएम मोदी का व्हाट्सऐप चैनल लाइव हो गया है. आपको बता दें कि व्हाट्सऐप ने हाल में ही अपने प्लैटफॉर्म पर यह फीचर जोड़ा है. आप किस तरह से पीएम मोदी से व्हाट्सऐप पर जुड़ सकते हैं? आइए जानते हैं-

पीएम नरेंद्र मोदी आपको कई सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म्स पर मिल जाएंगे. उन्हें आप फेसबुक, इंस्टाग्राम, ट्विटर X सहित दूसरे प्लैटफॉर्म्स पर फॉलो कर सकते हैं. इस लिस्ट में अब व्हाट्सऐप का भी नाम जुड़ गया है. PM मोदी से अब आप व्हाट्सऐप पर जुड़ सकते हैं. अब आपके मन में सवाल उठेगा कि जब आपके पास उनका नंबर ही नहीं है, तो आप उनसे कैसे कनेक्ट कर पाएंगे?

Also Read: WhatsApp New Feature: व्हाट्सऐप पर आया नया चैनल फीचर, जानिए क्या है यह और कैसे करेगा काम

व्हाट्सऐप के लेटेस्ट फीचर की मदद से आप पीएम मोदी से कनेक्ट कर पाएंगे और इसके लिए आपके पास उनका नंबर होना जरूरी नहीं है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इंस्टैंट मैसेजिंग प्लैटफॉर्म ने पिछले हफ्ते ही व्हाट्सऐप चैनल फीचर रोलआउट किया है. इसे व्हाट्सऐप अपडेट के जरिये सभी यूजर्स तक पहुंचाया जा रहा है. इस प्लैटफॉर्म की मदद से आप पीएम नरेंद्र मोदी को फॉलो कर सकते हैं.

PM मोदी को आप व्हाट्सऐप पर कैसे फॉलो कर सकते हैं? प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से व्हाट्सऐप पर जुड़ने के लिए आपको सबसे पहले अपना व्हाट्सऐप अपडेट करना होगा. अगर आपके व्हाट्सऐप पर चैनल फीचर अब तक नहीं आया है, तो आपको उसे अपडेट करना होगा. इसके बाद आपको व्हाट्सऐप ओपन करना है. आपको ध्यान रखना है कि WhatsApp पर Status की जगह पर आपको Channels का ऑप्शन दिखाई देगा.

Also Read: PM मोदी इस्तेमाल करते हैं यह खास मोबाइल, इसे हैक और ट्रेस करना मुश्किल नहीं, नामुमकिन है

WhatsApp Update पर क्लिक करते ही आपको Channels नजर आने शुरू हो जाएंगे. यहां पर Find Channels के ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपको Narendra Modi लिखना है. इसके बाद आपके सामने स्क्रीन पर PM मोदी का चैनल आ जाएगा, और इसे आप फॉलो कर सकते हैं. फॉलो करने के लिए आपको + बटन को टैप करना है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि किसी चैनल को फॉलो करने का मतलब यह नहीं है कि आप उस पर मैसेज कर सकते हैं. आप इसके जरिये केवल उस चैनल से जुड़े अपडेट्स हासिल कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >