Asian Games 2023: एशियाई खेलों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर पीएम मोदी बोले- भारत पहले से कहीं अधिक चमक रहा

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं अधिक चमक रहा है. 71 पदकों के साथ, हम अपने सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में 71 पदक जीतकर भारत के अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर खुशी व्यक्त करते हुए बुधवार को कहा कि खेलों में भारत अब पहले से कहीं अधिक चमक रहा है. प्रधानमंत्री ने इस उपलब्धि को पूरे देश के लिए गर्व का क्षण बताया.

पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया और भारत के प्रदर्शन पर जताई खुशी

पीएम मोदी ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, एशियाई खेलों में भारत पहले से कहीं अधिक चमक रहा है. 71 पदकों के साथ, हम अपने सर्वश्रेष्ठ पदक तालिका का जश्न मना रहे हैं, जो हमारे एथलीटों के अद्वितीय समर्पण, धैर्य और खेल भावना का प्रमाण है. उन्होंने कहा, प्रत्येक पदक कड़ी मेहनत और जुनून की जीवन यात्रा पर प्रकाश डालता है. पूरे देश के लिए गर्व का क्षण. हमारे एथलीटों को बधाई.

भारत ने एशियाई खेलों में 2018 का खुद का रिकॉर्ड तोड़ा

हांगझोउ में भारतीय दल ने बुधवार को एशियाई खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 70 पदकों के पिछले सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन को पीछे छोड़ दिया. भारत का पिछला सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन जकार्ता और पालेमबांग में 2018 एशियाई खेलों में आया था जब देश के एथलीटों ने 16 स्वर्ण, 23 रजत और 31 कांस्य सहित 70 पदक जीते थे.

Also Read: Asian Games Medal Tally: भारत ने एशियाई खेलों में रचा इतिहास, 71 पदक जीत तोड़ा 2018 का रिकॉर्ड

प्रधानमंत्री मोदी ने पदक विजेता खिलाड़ियों को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों की तीरंदाजी प्रतियोगिता में स्वर्ण जीतने पर ओजस देवताले और ज्योति सुरेखा वेन्नम को बुधवार को बधाई दी और कहा कि उनके असाधारण कौशल, सटीकता और टीम वर्क ने शानदार परिणाम सुनिश्चित किए हैं. उन्होंने ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा, मिश्रित टीम कंपाउंड स्पर्धा में शानदार प्रदर्शन करने के लिए ज्योति सुरेखा और ओजस को बधाई. उनके असाधारण कौशल, सटीकता और टीम वर्क ने शानदार परिणाम सुनिश्चित किए हैं. उन्हें बधाई.

Also Read: एशियाई खेलों में क्वार्टर फाइनल मुकाबला खेलने से पहले ऋतुराज गायकवाड़ का धोनी की कप्तानी को लेकर बड़ा बयान

तीरंदाजी में भारत को दूसरा स्वर्ण पदक जीता

आत्मविश्वास से भरे ओजस और वेन्नम ने दक्षिण कोरिया के अपने प्रतिद्वंद्वियों को एक अंक से हराकर तीरंदाजी में दूसरा स्वर्ण पदक जीता. मोदी ने 35 किलोमीटर पैदल चाल मिश्रित टीम स्पर्धा में कांस्य पदक जीतकर भारत का नाम रोशन करने के लिए राम बाबू और मंजू रानी की भी सराहना की. उन्होंने कहा, यह इन अद्भुत एथलीटों द्वारा दिखाए गए जबरदस्त धीरज और दृढ़ संकल्प के बिना संभव नहीं होता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >