Bengal Chunav 2021: ‘ये 2021 का बंगाल, लोकतंत्र से किसी को खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा’, नदिया की रैली में बोले पीएम मोदी
Copied link
PM Modi In West Bengal Assembly Election 2021 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव २०२१ के 44 सीटों पर चौथे चरण का चुनाव जारी है. पीएम मोदी सिलीगुड़ी के बाद अब नदिया में रैली कर रहे हैं. इससे पहले सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में 2 मई के बाद परिवर्तन तय है. उन्होंने इस दौरान कूचबिहार के शीतलकूची में हुई हिंसा का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि टीएमसी के लोग हार को देखकर बौखला गए हैं. बंगाल चुनाव में यह तीसरा मौका है, जब वोटिंग के दिन पीएम मोदी (PM modi) की रैली हो रही है. बता दें कि आज पांच जिलों के 44 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. पीएम मोदी की रैली और Bengal Election 2021 से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..
10:27 PM. 10 Apr 2110:27 PM. 10 Apr
मुस्लिम बहनों के साथ दीदी ने किया अन्याय- पीएम
नदिया के कृष्णानगर की एक रैली में कहा कि जिन मुस्लिम बहनों, बेटियों ने दीदी को इतना प्यार दिया, उनके साथ तो दीदी ने बहुत ही बुरा किया.भाजपा सरकार ने तीन तलाक की प्रताड़ना से मुक्त करने के लिए सख्त कानून बनाया. लेकिन दीदी मुस्लिम बहनों के ही विरोध में खड़ी हो गईं. इस बार सभी लोग दीदी की पार्टी को सबक सिखाएगी.
10:27 PM. 10 Apr 2110:27 PM. 10 Apr
ये 2021 का बंगाल है- पीएम
पीएम मोदी ने कहा कि ये 2021 का बंगाल है और यहां पर किसी को लोकतंत्र से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा. पीएम ने कहा दीदी की हिंसक राजनीतिक की दाल नहीं गल रही हैं. इसलिए बौखला गई हैं
10:27 PM. 10 Apr 2110:27 PM. 10 Apr
आशोल पोरिबोरतोन का महायज्ञ शुरु- प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री ने कहा कि दशकों के लंबे इंतजार के बाद बंगाल में आशोल पोरिबोरतोन का महायज्ञ शुरु हुआ है. ये महायज्ञ तुष्टिकरण करने वालों, टोलाबाजी करने वालों, बंगाल की महान जनता का तिरस्कार करने वालों को सबक सिखाएगा. उन्होंने कहा कि प्रशासन के कामकाज को अब बंगाल में तोलाबाज नहीं चला पाएंगे.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
नदिया में पीएम ने कहा
पीएम मोदी ने कह कि बंगाल की जनता ने बीजेपी को यहां पर हमेशा से आशीर्वाद दिया. इस बार भी यहां की जनता हमें सपोर्ट करेंगी. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां पर भीड़ देखकर चिंता सता रही है. आप लोग कहीं यहां पर गिर न जाएं. पीएम आगे कहा कि आप सभी बचकर रहें और बंगाल को भी बचाएं.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
पीएम की रैली
पीएम मोदी की रैली नदिया के कृष्णानगर में शुरू हो गई है. पीएम मोदी इससे पहले सिलीगुड़ी में एक जनसभा को संबोधित किया है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
ममता ने दिया नोटिस का जवाब
ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग के नोटिस का जवाब देते हुए कहा कि मैंने किसी भी तरह के मॉडल कोड ऑफ कंडक्ट का उल्लंघन नहीं की है. ममता ने अपने जवाब में कहा है कि उन्होंने सेंट्रल फोर्स के जवान को नहीं उकसाया है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
ममता ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
शीतलकूची मामले में ममता बनर्जी ने अमित शाह का इस्तीफा मांगा है. ममता बनर्जी ने उत्तर 24 परगना के बनगांव की एक रैली में कहा कि अमित शाह को इस्तीफा दे देना चाहिए. उन्होंने कहा कि दिल्ली की पुलिस ने हमारे पांच भाईयों को मार डाला है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
सुदीप जैन ने मांगी रिपोर्ट
शीतलकूची में हिंसा के बाद उपचुनाव आयुक्त सुदीप जैन ने सीओ आरिफ अफताब से रिपोर्ट तलब की है. रिपोर्ट मिलने के बाद चुनाव आयोग बयान जारी कर सकती है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
प्रधानमंत्री ने कहा कि ममता दीदी कह रही हैं कि सेंट्रल फोर्स को घेर लो. बताइए, जो सुरक्षाबल आतंकियों और नक्सलियों से नहीं डरता है. वो सुरक्षाबल टीएमसी के गुंडों से क्या डरेंगे. उन्होंने आगे कहा कि दीदी सुरक्षाबलों का अपमान कर रही है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
पीएम मोदी ने ममता के मंत्री के वीडियो का किया जिक्र
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि मैंने सोशल मीडिया में एक वीडियो देखा. उसमें दीदी के करीबी, बंगाल के पर्यटन मंत्री और यहां पास के ही विधायक, लोगों को धमका रहे हैं, उन्होंने कहा कि अगर भाजपा को वोट दिया तो लोगों को उठाकर बाहर फेंक दिया जाएगा. ये भाषा, ऐसी धमकी आपको मंजूर है? ये भाषा लोकतंत्र में नहीं चलती है. टीएमसी को यह समझ लेना चाहिए.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
कटमनी मुक्त बंगाल बनेगा- PM Modi
सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में दशकों से जिस तरह का राजनीतिक वातावरण बना दिया गया है, वो बदलने का समय आ गया है. प्रधानमंत्री ने आगे कहा, ‘अब तोलाबाज मुक्त बंगाल बनेगा.अब सिंडिकेट मुक्त बंगाल बनेगा. अब कटमनी मुक्त बंगाल बनेगा.’
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
पीएम ने कहा
शीतलकूची की घटना पर पीएम मोदी ने प्रतिक्रिया दी है. पीएम ने कहा कि घटना दुखद है और इस मामले में मैं चाहता हूं कि दो दिन के भीतर कार्रवाई हो. पीएम ने कहा कि दीदी के गुंडे हार को देखकर बौखलाहट में है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
पीएम मोदी ने कहा
पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में नववर्ष आ रहा है, इस बार बंगाल में नववर्ष पर अच्छाई की जीत होगी और बुराई हारेगा. पीएम ने कहा कि नववर्ष पर बीजेपी की जीत हो रही है और टीएमसी हार रही है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
पीएम की रैली शुरू
पीएम नरेंद्र मोदी की सिलीगुड़ी में रैली शुरू हो गई है. पीएम ने इस दौरान लोगों से कहा है कि आप बीजेपी को जिताएं, हम सूद समेत आपका कर्ज उतारेंगे. सिलीगुड़ी के बाद पीएम नदिया के कृष्षानगर में बीजेपी कैंडिडेट मुकुल रॉय के लिए वोट मांगेंगे. ब
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
अब से कुछ देर बाद पीएम पहुंचेंगे सिलीगुड़ी
पीएम नरेंद्र मोदी अब से कुछ देर बाद सिलीगुड़ी पहुंचेंगे. पीएम यहां पर एक रैली को संबोधित करेंगे. प्रधानमंत्री आज दो रैली को संबोधित करेंगे. सिलीगुड़ी के बाद पीएम नदिया जाएंगे.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
लॉकेट चटर्जी का विरोध
चुंचुड़ा में बीजेपी कैंडिडेट लॉकेट चटर्जी का विरोध किया गया है. लॉकेट ने आरोप लगाया है कि बूथ भ्रमण के दौरान उनकी गाड़ी में तोड़फोड़ की गई है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
ममता के ओएसडी को आयोग ने हटाया
चुनाव आयोग ने सीएम ममता बनर्जी के ओएसडी अशोक चक्रवर्ती को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है. विधानसभा चुनाव को लेकर ममता बनर्जी लगातार निर्वाचन आयोग पर सवाल उठा रही हैं. इस बीच चुनाव आयोग ने अशोक चक्रवर्ती को हटा कर ममता को बड़ा झटका दिया है. अब ममता और आयोग के बीच और खटास और बढ़ सकती है.
9:38 PM. 10 Apr 219:38 PM. 10 Apr
पीएम मोदी ने किया ट्वीट
पीएम मोदी ने बंगाल के लोगों से रिकॉर्ड मतदान करने की अपील की है. पीएम ने ट्वीट कर कहा है कि जैसा कि पश्चिम बंगाल में चौथे चरण के लिए वोटिंग शुरू हो गयी है. मैं मतदाताओं से अनुरोध करता हूं कि वे रिकॉर्ड संख्या में मतदान करें. उन्होंने कहा कि मैं विशेष रूप से युवाओं और महिलाओं से बड़ी संख्या में मतदान करने का अनुरोध करूंगा.
1:39 PM. 10 Apr 211:39 PM. 10 Apr
बंगाल में मतदान जारी
बंगाल में विधानसभा चुनाव का आज चौथे चरण के मतदान आज जारी है. राज्य में पांच जिलों के 44 सीटों पर मतदान हो रहा है. राज्य में दक्षिण 24 परगना, हुगली, हावड़ा, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में वोटिंग हो रहा है.
1:39 PM. 10 Apr 211:39 PM. 10 Apr
बीजेपी कैंडिडेट ने किया कार्यालय का उद्घाटन
जोड़ासांको विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के चुनाव प्रचार को गति देने के मकसद से शुक्रवार को चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया गया. केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया. यह पूरे क्षेत्र का चुनाव प्रचार के लिहाज से ‘सेंटर प्वाइंट’ होगा, जहां से चुनाव प्रचार की रणनीति बनेगी.
1:12 PM. 10 Apr 211:12 PM. 10 Apr
पीएम मोदी की रैली
पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव २०२१ के 44 सीटों पर चौथे चरण का चुनाव जारी है. वहीं आज पीएम नरेंद्र मोदी सिलीगुड़ी और नदिया जिले में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे. पीएम नदिया के कृष्षानगर में बीजेपी कैंडिडेट मुकुल रॉय के लिए वोट मांगेंगे.
1:12 PM. 10 Apr 211:12 PM. 10 Apr
बीजेपी की शिकायत
चौथे चरण के मतदान से पहले भाजपा प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पहुंच कर मुख्य चुनाव अधिकारी डॉ आरिज आफताब को ज्ञापन सौंपा. शिशिर बाजोरिया के नेतृत्व में सीईओ को ज्ञापन सौंपा गया है. भाजपा नेता शिशिर बाजोरिया ने संवाददाताओं को बताया कि गुरुवार की रात भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार रुद्रनील घोष एवं हावड़ा दक्षिण से रंतिदेव सेनगुप्ता पर जानलेवा हमला हुआ है. इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की गयी है. भाजपा इस घटना से जुड़े आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किये जाने की मांग की है
मुख्य बातें
PM Modi In West Bengal Assembly Election 2021 LIVE Updates: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव २०२१ के 44 सीटों पर चौथे चरण का चुनाव जारी है. पीएम मोदी सिलीगुड़ी के बाद अब नदिया में रैली कर रहे हैं. इससे पहले सिलीगुड़ी में पीएम मोदी ने कहा कि बंगाल में 2 मई के बाद परिवर्तन तय है. उन्होंने इस दौरान कूचबिहार के शीतलकूची में हुई हिंसा का भी जिक्र किया. पीएम ने कहा कि टीएमसी के लोग हार को देखकर बौखला गए हैं. बंगाल चुनाव में यह तीसरा मौका है, जब वोटिंग के दिन पीएम मोदी (PM modi) की रैली हो रही है. बता दें कि आज पांच जिलों के 44 सीटों पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया है. पीएम मोदी की रैली और Bengal Election 2021 से जुड़े अपडेट के लिए पेज पर बने रहिए..